संवैधानिक संस्थाओं पर अमर्यादित टिप्पणी विपक्ष की हताशा का परिचायक: श्रवण कुमार

श्रवण कुमार ने सोमवार को कहा कि राजनीतिक रूप से हताश और निराश विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर अमर्यादित टिप्पणी एवं अनर्गल सवाल उठाकर जनादेश का अपमान कर रहा है।

संवैधानिक संस्थाओं पर अमर्यादित टिप्पणी विपक्ष की हताशा का परिचायक: श्रवण कुमार

पटना: जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधा है। श्रवण कुमार ने सोमवार को कहा कि राजनीतिक रूप से हताश और निराश विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर अमर्यादित टिप्पणी एवं अनर्गल सवाल उठाकर जनादेश का अपमान कर रहा है। संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है और इसका राजनीतिक खामियाजा विपक्ष को निश्चित रूप से भुगतना पड़ेगा।

श्रवण कुमार ने इससे पहले सोमवार को जद (यू) के प्रदेश कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, लेसी सिंह एवं सुनील कुमार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़़़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अरुण कुमार वर्मा एवं प्रदेश महासचिव अनिल कुमार मौजूद रहे।

इस मौके मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा एनडीए सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। स्कूल-कॉलेज, बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा अभया ब्रिगेड का गठन किया गया है। साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिसिंग व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि महिलाओं के विरुद्ध होने वाली घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। 

वहीं सुनील कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग पर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और आधारहीन हैं। विपक्ष के पास जनहित से जुड़़ा कोई ठोस मुद्दा नहीं रह गया है, इसलिए वह जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के 20 वर्षों के विकास और सुशासन के कार्यों पर विश्वास जताते हुए एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश दिया है।

Trending News

अस्पताल में खोया महिला का बच्चा, DSP और स्थानीय पुलिस ने ढूंढ़कर मां-बाप को सौंपा
अस्पताल में खोया महिला का बच्चा, DSP और स्थानीय पुलिस ने ढूंढ़कर मां-बाप को सौंपा
Sep 28, 2026, 4:47:00 PM
अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद के सभापति पद से दिया इस्तीफा, रामबचन राय बनेंगे नए सभापति
अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद के सभापति पद से दिया इस्तीफा, रामबचन राय बनेंगे नए सभापति
Sep 28, 2026, 4:29:00 PM
महाराष्ट्र ATS अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र ATS अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
Sep 28, 2026, 4:17:00 PM
संवैधानिक संस्थाओं पर अमर्यादित टिप्पणी विपक्ष की हताशा का परिचायक: श्रवण कुमार
संवैधानिक संस्थाओं पर अमर्यादित टिप्पणी विपक्ष की हताशा का परिचायक: श्रवण कुमार
Sep 28, 2026, 4:11:00 PM
नेपाल में बारिश..बिहार में आफत, SP ऑफिस से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घुसा बाढ़ का पानी
नेपाल में बारिश..बिहार में आफत, SP ऑफिस से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घुसा बाढ़ का पानी
Sep 28, 2026, 4:11:00 PM
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
Sep 28, 2026, 3:43:00 PM
दो आयोग के अध्यक्ष से मिला राजद प्रतिनिधिमंडल, सीएम पर कार्रवाई की मांग
दो आयोग के अध्यक्ष से मिला राजद प्रतिनिधिमंडल, सीएम पर कार्रवाई की मांग
Sep 28, 2026, 3:35:00 PM
शादी के 4 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में सास गिरफ्तार
शादी के 4 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में सास गिरफ्तार
Sep 28, 2026, 3:30:00 PM
अब बच्चे और बुजुर्गों की सुरक्षा करेगा JioShield, बताएगा लोकेशन और भेजेगा अलर्ट,  Free वाउचर...
अब बच्चे और बुजुर्गों की सुरक्षा करेगा JioShield, बताएगा लोकेशन और भेजेगा अलर्ट, Free वाउचर...
Sep 28, 2026, 3:29:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- अजगैबीनाथ धाम व सोनपुर एयरपोर्ट परियोजनाओं के कार्य में लाएं तेजी
मुख्यमंत्री ने कहा- अजगैबीनाथ धाम व सोनपुर एयरपोर्ट परियोजनाओं के कार्य में लाएं तेजी
Sep 28, 2026, 3:13:00 PM