दो आयोग के अध्यक्ष से मिला राजद प्रतिनिधिमंडल, सीएम पर कार्रवाई की मांग

राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ अमरदीप एवं महिला आयोग के अध्यक्ष अप्सरा से मुलाकात की।

दो आयोग के अध्यक्ष से मिला राजद प्रतिनिधिमंडल, सीएम पर कार्रवाई की मांग

पटना: राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ अमरदीप एवं महिला आयोग के अध्यक्ष अप्सरा से मिलकर जमुई यौन उत्पीड़न पीड़िता की तस्वीर मुख्यमंत्री बिहार द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट (फेसबुक,थ्रेड एवं एक्स) पर प्रकाशित एवं साझा करने पर उनके विरुद्ध पॉक्सो एक्ट अंतर्गत कार्रवाई करने की मांग की है।

पार्टी द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि बहुचर्चित जमुई जिले के यौन उत्पीड़न की एक नाबालिग पीड़िता का फोटो मुख्यमंत्री बिहार द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर प्रकाशित किया गया था, लेकिन बिहार पुलिस एवं संबंधित विधि नियामक एजेंसियों द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अगर मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेवार संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा खुलेआम पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन कर कानून का मखौल बनाया जाएगा तो फिर इस कानून का क्या औचित्य रहेगा ? आश्चर्यजनक है कि सम्पूर्ण देश ने इस कृत्य की आलोचना की है लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री ने खेद प्रकट कर माफी नहीं मांगी है।

ज्ञापन में मुख्यमंत्री के खिलाफ (1) पॉक्सो अधिनियम 2012 की धारा 23(2), धारा 23(4) , किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 74(1), धारा 74(3); भारतीय न्याय संहिता (BNS)2023 की धारा 72(1) के अंतर्गत कार्रवाई करने की मांग की गई है। बताया गया है कि उच्चतम न्यायालय ने निपुण सक्सेना बनाम भारत संघ,रिट याचिका (सिविल) संख्या 565/2012 दिनांक 05.12.2018 में दिए गए आदेश में स्पष्ट किया है कि पॉक्सो एक्ट की पीड़िता सहित किसी भी यौन उत्पीड़ित पीड़िता का नाम,पता, फोटो या अन्य कोई जानकारी जिससे उसकी पहचान हो सके, किसी भी मीडिया, सोशल मीडिया या अन्य किसी भी माध्यम से प्रकाशित नहीं की जा सकती। यदि किसी के द्वारा इसका उल्लंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता में उल्लेखित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए।

       बाल अधिकार संरक्षण आयोग से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में डॉ अनवर आलम एवं डॉ एज्या यादव, पूर्व विधायक, चित्तरंजन गगन, डॉ.चक्रपाणि हिमांशु, मदन शर्मा एवं निर्भय अम्बेडकर शामिल थे। वहीं महिला आयोग से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में मधु मंजरी, आभा लता, प्रो गीता यादव, रबिया खातुन, सुनीता कुशवाहा, विजय लक्ष्मी, प्रभावती देवी मांझी एवं अर्चना कुमारी शामिल थी।

Trending News

अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद के सभापति पद से दिया इस्तीफा, रामबचन राय बनेंगे नए सभापति
अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद के सभापति पद से दिया इस्तीफा, रामबचन राय बनेंगे नए सभापति
Sep 28, 2026, 4:29:00 PM
महाराष्ट्र ATS अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र ATS अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
Sep 28, 2026, 4:17:00 PM
संवैधानिक संस्थाओं पर अमर्यादित टिप्पणी विपक्ष की हताशा का परिचायक: श्रवण कुमार
संवैधानिक संस्थाओं पर अमर्यादित टिप्पणी विपक्ष की हताशा का परिचायक: श्रवण कुमार
Sep 28, 2026, 4:11:00 PM
नेपाल में बारिश..बिहार में आफत, SP ऑफिस से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घुसा बाढ़ का पानी
नेपाल में बारिश..बिहार में आफत, SP ऑफिस से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घुसा बाढ़ का पानी
Sep 28, 2026, 4:11:00 PM
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
Sep 28, 2026, 3:43:00 PM
दो आयोग के अध्यक्ष से मिला राजद प्रतिनिधिमंडल, सीएम पर कार्रवाई की मांग
दो आयोग के अध्यक्ष से मिला राजद प्रतिनिधिमंडल, सीएम पर कार्रवाई की मांग
Sep 28, 2026, 3:35:00 PM
शादी के 4 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में सास गिरफ्तार
शादी के 4 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में सास गिरफ्तार
Sep 28, 2026, 3:30:00 PM
अब बच्चे और बुजुर्गों की सुरक्षा करेगा JioShield, बताएगा लोकेशन और भेजेगा अलर्ट,  Free वाउचर...
अब बच्चे और बुजुर्गों की सुरक्षा करेगा JioShield, बताएगा लोकेशन और भेजेगा अलर्ट, Free वाउचर...
Sep 28, 2026, 3:29:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- अजगैबीनाथ धाम व सोनपुर एयरपोर्ट परियोजनाओं के कार्य में लाएं तेजी
मुख्यमंत्री ने कहा- अजगैबीनाथ धाम व सोनपुर एयरपोर्ट परियोजनाओं के कार्य में लाएं तेजी
Sep 28, 2026, 3:13:00 PM
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, हिरासत में आरोपी
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, हिरासत में आरोपी
Sep 28, 2026, 3:09:00 PM