सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, हिरासत में आरोपी

सरकारी विभागों में नौकरी और पदोन्नति दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में धनबाद सदर थाना की पुलिस ने बैंक मोड़ निवासी पंकज गुप्ता (28) को हिरासत में लिया है।

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, हिरासत में आरोपी

धनबाद : सरकारी विभागों में नौकरी और पदोन्नति दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में धनबाद सदर थाना की पुलिस ने बैंक मोड़ निवासी पंकज गुप्ता (28) को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ धनबाद, झरिया, बैंक मोड़ और पलामू समेत कई थानों में ठगी से संबंधित मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़ितों के अनुसार, आरोपी ने अलग-अलग लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले किसी से 20 लाख, किसी से 15 लाख, 10 लाख और छह लाख रुपए तक लिए गए। कुछ लोगों को कथित तौर पर जाली ज्वाइनिंग लेटर भी दिए गए। बाद में जब इन दस्तावेजों की जांच कराई गई तो उनके फर्जी होने की जानकारी सामने आई।

आरोपी लंबे समय से कई जिलों के लोगों से ठगी कर रहा था - पुलिस

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से कई जिलों के लोगों से ठगी कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा शिकायतकर्ताओं के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज कराने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपी के भाई की भूमिका की भी जांच कर रही है। आरोपी के पिता उदय कुमार गुप्ता ने भी बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने बेटे के ठगी के काम का विरोध किया था। आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि पंकज गुप्ता के खिलाफ कई लोगों ने आवेदन दिया है। पुलिस सभी शिकायतों की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

धनबाद से नीतीश कुमार की रिपोर्ट

Trending News

नेपाल में बारिश..बिहार में आफत, SP ऑफिस से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घुसा बाढ़ का पानी
नेपाल में बारिश..बिहार में आफत, SP ऑफिस से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घुसा बाढ़ का पानी
Sep 28, 2026, 4:11:00 PM
संवैधानिक संस्थाओं पर अमर्यादित टिप्पणी विपक्ष की हताशा का परिचायक: श्रवण कुमार
संवैधानिक संस्थाओं पर अमर्यादित टिप्पणी विपक्ष की हताशा का परिचायक: श्रवण कुमार
Sep 28, 2026, 4:11:00 PM
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
Sep 28, 2026, 3:43:00 PM
दो आयोग के अध्यक्ष से मिला राजद प्रतिनिधिमंडल, सीएम पर कार्रवाई की मांग
दो आयोग के अध्यक्ष से मिला राजद प्रतिनिधिमंडल, सीएम पर कार्रवाई की मांग
Sep 28, 2026, 3:35:00 PM
शादी के 4 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में सास गिरफ्तार
शादी के 4 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में सास गिरफ्तार
Sep 28, 2026, 3:30:00 PM
अब बच्चे और बुजुर्गों की सुरक्षा करेगा JioShield, बताएगा लोकेशन और भेजेगा अलर्ट,  Free वाउचर...
अब बच्चे और बुजुर्गों की सुरक्षा करेगा JioShield, बताएगा लोकेशन और भेजेगा अलर्ट, Free वाउचर...
Sep 28, 2026, 3:29:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- अजगैबीनाथ धाम व सोनपुर एयरपोर्ट परियोजनाओं के कार्य में लाएं तेजी
मुख्यमंत्री ने कहा- अजगैबीनाथ धाम व सोनपुर एयरपोर्ट परियोजनाओं के कार्य में लाएं तेजी
Sep 28, 2026, 3:13:00 PM
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, हिरासत में आरोपी
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, हिरासत में आरोपी
Sep 28, 2026, 3:09:00 PM
हसनपुर में 541 लीटर विदेशी शराब जब्त, पिकअप छोड़ तस्कर फरार
हसनपुर में 541 लीटर विदेशी शराब जब्त, पिकअप छोड़ तस्कर फरार
Sep 28, 2026, 2:51:00 PM
SIR के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन
SIR के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन
Sep 28, 2026, 2:44:00 PM