शादी के 4 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में सास गिरफ्तार

रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पवंरा गांव में बीती रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान संझौली थाना क्षेत्र के चैता नरवर गांव निवासी धनजी राम की 22 वर्षीय बेटी लक्ष्मीना कुमारी के रूप में हुई है।

शादी के 4 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में सास गिरफ्तार

सासाराम : रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पवंरा गांव में रविवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान संझौली थाना क्षेत्र के चैता नरवर गांव निवासी धनजी राम की 22 वर्षीय बेटी लक्ष्मीना कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने फिलहाल परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के सास मंतोरणा देवी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच चल रही है। 

शादी के 4 माह बाद मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका लक्ष्मीना कुमारी की इसी वर्ष बीते आठ मई को पवरा गांव निवासी अर्जुन राम के साथ शादी हुई थी। हालांकि शादी के बाद पति-पत्नी में मधुर संबंध थे, लेकिन इसी बीच किसी बात को लेकर परिवार में अनबन होने लगी और फिर शादी के चार माह बाद लक्ष्मीना की अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

फांसी लगाकर आत्महत्या 

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि लक्ष्मिना ने रविवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मारपीट और दहेज प्रताड़ना का आरोप 

चूंकि मामले में मृतका के पिता धनजी राम ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से हीं ससुराल पक्ष द्वारा पैसे का मांग किया जा रहा था और मांग पूरी नहीं होने पर बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने बताया कि शादी के बाद पैसे को लेकर एक-दो बार विवाद भी हुआ था, लेकिन ससुराल वालों ने दहेज के लालच में उसकी हत्या कर दी।

सास गिरफ्तार, मामले की जांच शुरू

मामले में परिजनों ने पति अर्जुन राम, ससुर राजेश राम, सास मंतोरणा देवी और जेठानी रानी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में सूर्यपुरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया परिजनों द्वारा दहेज प्रताड़ना, मारपीट और हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर लिया है तथा सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद के सभापति पद से दिया इस्तीफा, रामबचन राय बनेंगे नए सभापति
अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद के सभापति पद से दिया इस्तीफा, रामबचन राय बनेंगे नए सभापति
Sep 28, 2026, 4:29:00 PM
महाराष्ट्र ATS अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र ATS अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
Sep 28, 2026, 4:17:00 PM
संवैधानिक संस्थाओं पर अमर्यादित टिप्पणी विपक्ष की हताशा का परिचायक: श्रवण कुमार
संवैधानिक संस्थाओं पर अमर्यादित टिप्पणी विपक्ष की हताशा का परिचायक: श्रवण कुमार
Sep 28, 2026, 4:11:00 PM
नेपाल में बारिश..बिहार में आफत, SP ऑफिस से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घुसा बाढ़ का पानी
नेपाल में बारिश..बिहार में आफत, SP ऑफिस से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घुसा बाढ़ का पानी
Sep 28, 2026, 4:11:00 PM
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
Sep 28, 2026, 3:43:00 PM
दो आयोग के अध्यक्ष से मिला राजद प्रतिनिधिमंडल, सीएम पर कार्रवाई की मांग
दो आयोग के अध्यक्ष से मिला राजद प्रतिनिधिमंडल, सीएम पर कार्रवाई की मांग
Sep 28, 2026, 3:35:00 PM
शादी के 4 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में सास गिरफ्तार
शादी के 4 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में सास गिरफ्तार
Sep 28, 2026, 3:30:00 PM
अब बच्चे और बुजुर्गों की सुरक्षा करेगा JioShield, बताएगा लोकेशन और भेजेगा अलर्ट,  Free वाउचर...
अब बच्चे और बुजुर्गों की सुरक्षा करेगा JioShield, बताएगा लोकेशन और भेजेगा अलर्ट, Free वाउचर...
Sep 28, 2026, 3:29:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- अजगैबीनाथ धाम व सोनपुर एयरपोर्ट परियोजनाओं के कार्य में लाएं तेजी
मुख्यमंत्री ने कहा- अजगैबीनाथ धाम व सोनपुर एयरपोर्ट परियोजनाओं के कार्य में लाएं तेजी
Sep 28, 2026, 3:13:00 PM
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, हिरासत में आरोपी
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, हिरासत में आरोपी
Sep 28, 2026, 3:09:00 PM