अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद के सभापति पद से दिया इस्तीफा, रामबचन राय बनेंगे नए सभापति

बिहार की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि रामबचन राय बिहार विधान परिषद के नए सभापति बनेंगे।

अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद के सभापति पद से दिया इस्तीफा, रामबचन राय बनेंगे नए सभापति

बिहार की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपने राजनीतिक जीवन, संगठन में निभाई गई भूमिकाओं और सभापति के रूप में मिले सहयोग के लिए विभिन्न नेताओं, सदस्यों और अधिकारियों का आभार जताया। वहीं विधान परिषद के उपसभापति रामबचन राय ने भी इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि रामबचन राय बिहार विधान परिषद के नए सभापति बनेंगे। 

अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था और राज्य में पार्टी संगठन के कई पदों पर काम किया। उन्होंने संगठन के विस्तार में अपनी सक्रिय भूमिका का उल्लेख करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित एनडीए के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष रूप से धन्यवाद किया। सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार के दौरान उन्हें चार बार बिहार विधान परिषद का सभापति बनने का अवसर मिला और इस जिम्मेदारी के निर्वहन में उन्हें पूरा सहयोग प्राप्त हुआ।

उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सहयोग के लिए भी आभार जताया। साथ ही विधान परिषद में विपक्ष के सभी सदस्यों, परिषद के सचिव, पदाधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की।

अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि वह पिछले 33 वर्षों से लगातार बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और आगे भी सदस्य के रूप में सदन में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों को जारी रखने की बात कही।

उन्होंने सभापति के रूप में सभी सदस्यों से मिले स्नेह और सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए प्रेस और मीडिया के साथियों का भी आभार व्यक्त किया।

Trending News

उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव ने विधान परिषद के लिए किया प्रत्याशियों का ऐलान
उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव ने विधान परिषद के लिए किया प्रत्याशियों का ऐलान
Sep 28, 2026, 5:05:00 PM
मंत्री निशांत पहुंचे वाराणसी, CM योगी की तारीफ, कहा- ठीक है ब‍िहार की कानून व्‍यवस्‍था
मंत्री निशांत पहुंचे वाराणसी, CM योगी की तारीफ, कहा- ठीक है ब‍िहार की कानून व्‍यवस्‍था
Sep 28, 2026, 4:58:00 PM
अस्पताल में खोया महिला का बच्चा, DSP और स्थानीय पुलिस ने ढूंढ़कर मां-बाप को सौंपा
अस्पताल में खोया महिला का बच्चा, DSP और स्थानीय पुलिस ने ढूंढ़कर मां-बाप को सौंपा
Sep 28, 2026, 4:47:00 PM
अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद के सभापति पद से दिया इस्तीफा, रामबचन राय बनेंगे नए सभापति
अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद के सभापति पद से दिया इस्तीफा, रामबचन राय बनेंगे नए सभापति
Sep 28, 2026, 4:29:00 PM
महाराष्ट्र ATS अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र ATS अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
Sep 28, 2026, 4:17:00 PM
संवैधानिक संस्थाओं पर अमर्यादित टिप्पणी विपक्ष की हताशा का परिचायक: श्रवण कुमार
संवैधानिक संस्थाओं पर अमर्यादित टिप्पणी विपक्ष की हताशा का परिचायक: श्रवण कुमार
Sep 28, 2026, 4:11:00 PM
नेपाल में बारिश..बिहार में आफत, SP ऑफिस से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घुसा बाढ़ का पानी
नेपाल में बारिश..बिहार में आफत, SP ऑफिस से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घुसा बाढ़ का पानी
Sep 28, 2026, 4:11:00 PM
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
Sep 28, 2026, 3:43:00 PM
दो आयोग के अध्यक्ष से मिला राजद प्रतिनिधिमंडल, सीएम पर कार्रवाई की मांग
दो आयोग के अध्यक्ष से मिला राजद प्रतिनिधिमंडल, सीएम पर कार्रवाई की मांग
Sep 28, 2026, 3:35:00 PM
शादी के 4 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में सास गिरफ्तार
शादी के 4 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में सास गिरफ्तार
Sep 28, 2026, 3:30:00 PM