अस्पताल में खोया महिला का बच्चा, DSP और स्थानीय पुलिस ने ढूंढ़कर मां-बाप को सौंपा
बोकारो सदर अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने आए दंपति का साढ़े चार साल का मासूम बच्चा खो गया। जानकारी के बाद सिटी डीएसपी और स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंचकर काफी खोजबीन की और खोया हुआ साढ़े चार साल का मासूम बच्चा मिल गया।

बोकारो सदर अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने आए दंपति का साढ़े चार साल का मासूम बच्चा खो गया। इसके बाद काफी खोजबीन के बाद बच्चा सदर अस्पताल में ही मिला। चंद्रपुरा की रहने वाली यशोदा देवी ने बताया कि वह अपने पति और साढे चार साल के बच्चे के साथ सदर अस्पताल आए थे। जहां डॉक्टर को दिखाना था। काउंटर पर टोकन लेने के बाद बच्चा को वहीं बैठा कर पति-पत्नी डॉक्टर को दिखाने चले गए।
इतने में बच्चे ने अपने माता-पिता को नहीं देखा तो बच्चा माता-पिता को खोजते हुए अस्पताल परिसर में ही रोते हुए घूम रहा था। जहां माता-पिता ने अपने बच्चों को नहीं देखा तो उन लोगों ने बच्चे की चोरी हो जाने की शिकायत लेकर अस्पताल उपाधीक्षक के कमरे में जाकर इसकी जानकारी दी। जानकारी के बाद सिटी डीएसपी और स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंचकर काफी खोजबीन की और खोया हुआ साढ़े चार साल का मासूम बच्चा मिल गया।
अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा गया। जिसमें बच्चा अस्पताल परिसर में घूम रहा था। रोते हुए वह अपने माता-पिता को खोज रहा था। इसी दौरान एक महिला ने बच्चे को रोते हुए देखा और बच्चे को लेकर उसके माता-पिता की खोज करने लगी। बच्चा सही सलामत अपने माता-पिता के पास पहुंच गया।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट










