मधेपुरा में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत, SNPM+2 परिसर में केंद्रीय विद्यालय का विद्यारंभ

मधेपुरा जिले के लिए सोमवार का दिन शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद लेकर आया। जिला मुख्यालय स्थित SNPM+2 विद्यालय परिसर में केंद्रीय विद्यालय का विद्यारंभ एवं प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया।

मधेपुरा में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत, SNPM+2 परिसर में केंद्रीय विद्यालय का विद्यारंभ

मधेपुरा जिले के लिए सोमवार का दिन शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद लेकर आया। जिला मुख्यालय स्थित SNPM+2 विद्यालय परिसर में केंद्रीय विद्यालय का विद्यारंभ एवं प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अभिषेक रंजन मौजूद रहे। इस दौरान एडीएम अरुण कुमार, केवीएस उपायुक्त अजय कुमार मिश्र, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य कुमार ठाकुर, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद रहे।

केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत से जिले के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है। फिलहाल विद्यालय में बाल वाटिका-1, बाल वाटिका-2, बाल वाटिका-3 से लेकर कक्षा 5 तक की पढ़ाई शुरू की गई है। आने वाले शैक्षणिक सत्रों में विद्यालय की कक्षाओं का क्रमिक रूप से विस्तार किया जाएगा।

खास बात यह है कि केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन के निर्माण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुकी है। साहुगढ़ में प्रस्तावित जमीन पर विद्यालय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। भवन का निर्माण पूरा होते ही केंद्रीय विद्यालय को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। 

इसके बाद यहां कक्षा 10+2 तक की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध होगी। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की पहल के साथ केंद्र सरकार की इस व्यवस्था से जिले में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मधेपुरा से रविकांत कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, गंडक नदी के बढ़े हुए जलस्तर का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, गंडक नदी के बढ़े हुए जलस्तर का किया निरीक्षण
Sep 28, 2026, 5:50:00 PM
अधिवक्ता के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार के विरोध में जमुई न्यायालय में न्यायिक कार्य ठप, वकीलों ने किया जोरदार प्रदर्शन
अधिवक्ता के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार के विरोध में जमुई न्यायालय में न्यायिक कार्य ठप, वकीलों ने किया जोरदार प्रदर्शन
Sep 28, 2026, 5:44:00 PM
बिहार स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने 5 करोड़ का चेक 'मुख्यमंत्री राहत कोष' के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा, सम्राट ने जताया आभार
बिहार स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने 5 करोड़ का चेक 'मुख्यमंत्री राहत कोष' के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा, सम्राट ने जताया आभार
Sep 28, 2026, 5:40:00 PM
मधेपुरा में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत, SNPM+2 परिसर में केंद्रीय विद्यालय का विद्यारंभ
मधेपुरा में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत, SNPM+2 परिसर में केंद्रीय विद्यालय का विद्यारंभ
Sep 28, 2026, 5:29:00 PM
अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- आज तक हारे नहीं चुनाव, अनुज सिंह के लिए हर जगह करेंगे प्रचार
अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- आज तक हारे नहीं चुनाव, अनुज सिंह के लिए हर जगह करेंगे प्रचार
Sep 28, 2026, 5:08:00 PM
उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव ने विधान परिषद के लिए किया प्रत्याशियों का ऐलान
उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव ने विधान परिषद के लिए किया प्रत्याशियों का ऐलान
Sep 28, 2026, 5:05:00 PM
मंत्री निशांत पहुंचे वाराणसी, CM योगी की तारीफ, कहा- ठीक है ब‍िहार की कानून व्‍यवस्‍था
मंत्री निशांत पहुंचे वाराणसी, CM योगी की तारीफ, कहा- ठीक है ब‍िहार की कानून व्‍यवस्‍था
Sep 28, 2026, 4:58:00 PM
अस्पताल में खोया महिला का बच्चा, DSP और स्थानीय पुलिस ने ढूंढ़कर मां-बाप को सौंपा
अस्पताल में खोया महिला का बच्चा, DSP और स्थानीय पुलिस ने ढूंढ़कर मां-बाप को सौंपा
Sep 28, 2026, 4:47:00 PM
अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद के सभापति पद से दिया इस्तीफा, रामबचन राय बनेंगे नए सभापति
अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद के सभापति पद से दिया इस्तीफा, रामबचन राय बनेंगे नए सभापति
Sep 28, 2026, 4:29:00 PM
महाराष्ट्र ATS अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र ATS अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
Sep 28, 2026, 4:17:00 PM