INDvsNZ : 'छठी मैया' टीम इंडिया पर मेहरबान, कम स्कोर को बचाकर 3-1 से जीती वनडे सीरीज

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई हुई है। वहां पर पांच टी20, पांच एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है। टी20 के बाद वनडे सीरीज खेली जा रही है।

INDvsNZ : 'छठी मैया' टीम इंडिया पर मेहरबान, कम स्कोर को बचाकर 3-1 से जीती वनडे सीरीज

माउंट मौनगानुई : भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई हुई है। वहां पर पांच टी20, पांच एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है। टी20 के बाद वनडे सीरीज खेली जा रही है। आज यानी 15 नवंबर को माउंट मौनगानुई के बे ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर पांचवां एकदिवसीय मैच खेला गया। आज के मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि गलत साबित हुआ। भारतीय टीम कम स्कोर बना कर भी मैच को बचा लिया और पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज 3-1 से जीत ली। भारत ने यह मैच 22 रन से जीत लिया। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलावाई है।

भारतीय टीम की शुरुआत आज भी रही खराब, गेंदबाजों ने मैच जिताया

मैच में टॉस हारने के बाद टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और सस्ते में आउट होकर पवेलियन चले गए। भारतीय टीम तीन विकेट 34 रन पर गंवा दिए। ऋतुराज गायकवाड (18), कप्तान श्रेयस अय्यर (22), ऑलराउंडर अक्षर पटेल (46), विकेकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (46) और नमन धीर (22) की छोटी पारी भारत को दो सौ के पार पहुंचाया। भारतीय टीम 42.1 ओवर में 209 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

भारतीय गेंदबाजों के कहर के आगे नहीं टिक पायी न्यूजीलैंड

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की भी शुरुआत भी खराब रही उसका पहला विकेट 21 के स्कोर पर जा गिरा। इसके बाद टीम का नियमित अंतराल पर विकेट गिरते चले गए और पूरी टीम 48.1 ओवर में केवल 187 रन ही बना सकी और आखिरी मैच 22 रन से हारकर सीरीज 3-1 से गंवा दी। गेंदबाजी की बात करें तो भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह (30/3), मोहम्मद सिराज (50/2), आकिब नबी (37/1), यश ठाकुर (38/1), अक्षर पटेल (28/2) और नमन धीर (4/1) ने विकेट चटकाए। इस मैच के लिए अर्शदीप सिंह को 'मैन ऑफ द मैच' और पूरी सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले गुरनूर बरार को 'मैन ऑफ द सीरीज' से नवाजा गया।


Trending News

विकास दर में 2027 में चीन से आगे रहेगा भारत, AI निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद
विकास दर में 2027 में चीन से आगे रहेगा भारत, AI निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद
Nov 15, 2026, 4:00:00 PM
झारखंड स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा को नमन, श्रवण कुमार बोले- जल्द मिलेगी कुरमाली को पहचान
झारखंड स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा को नमन, श्रवण कुमार बोले- जल्द मिलेगी कुरमाली को पहचान
Nov 15, 2026, 3:45:00 PM
'पैसा आता-जाता रहेगा, मानसिक शांति सबसे जरूरी,' अक्षरा ने कहा- कैसे छठ पूजा ने बदली उनकी जिंदगी
'पैसा आता-जाता रहेगा, मानसिक शांति सबसे जरूरी,' अक्षरा ने कहा- कैसे छठ पूजा ने बदली उनकी जिंदगी
Nov 15, 2026, 3:30:00 PM
INDvsNZ : 'छठी मैया' टीम इंडिया पर मेहरबान, कम स्कोर को बचाकर 3-1 से जीती वनडे सीरीज
INDvsNZ : 'छठी मैया' टीम इंडिया पर मेहरबान, कम स्कोर को बचाकर 3-1 से जीती वनडे सीरीज
Nov 15, 2026, 3:23:00 PM
छठ महापर्व पर वैशाली पुलिस अलर्ट, सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल तैनात, ट्रैफिक के लिए अलग से डिप्लॉयमेंट
छठ महापर्व पर वैशाली पुलिस अलर्ट, सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल तैनात, ट्रैफिक के लिए अलग से डिप्लॉयमेंट
Nov 15, 2026, 3:15:00 PM
मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण
मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण
Nov 15, 2026, 3:00:00 PM
झारखंड स्थापना दिवस : जिले के सभी प्रखंडों में 'Run For Cleanliness' का आयोजन, छठ घाटों पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
झारखंड स्थापना दिवस : जिले के सभी प्रखंडों में 'Run For Cleanliness' का आयोजन, छठ घाटों पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
Nov 15, 2026, 2:45:00 PM
NDA के नेताओं ने UP में फिर योगी सरकार बनने का किया दावा
NDA के नेताओं ने UP में फिर योगी सरकार बनने का किया दावा
Nov 15, 2026, 2:30:00 PM
ADB का कर्ज, बिहार का पैसा व BJP का गुणगान, 'नीतीश सेतु' पर रोहिणी का तंज
ADB का कर्ज, बिहार का पैसा व BJP का गुणगान, 'नीतीश सेतु' पर रोहिणी का तंज
Nov 15, 2026, 2:15:00 PM
CM योगी ने कहा- आगे बढ़ने के लिए युवाओं को चाहिए अवसर और आधुनिक संसाधन
CM योगी ने कहा- आगे बढ़ने के लिए युवाओं को चाहिए अवसर और आधुनिक संसाधन
Nov 15, 2026, 2:00:00 PM