विकास दर में 2027 में चीन से आगे रहेगा भारत, AI निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद

भारत की विकास दर 2027 में 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस दौरान चीन की अर्थव्यवस्था 4.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। यह दिखाता है कि अगले साल देश की अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले अधिक तेजी से बढ़ेगी।

विकास दर में 2027 में चीन से आगे रहेगा भारत, AI निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद

नई दिल्ली : भारत की विकास दर 2027 में 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस दौरान चीन की अर्थव्यवस्था 4.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। यह दिखाता है कि अगले साल देश की अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले अधिक तेजी से बढ़ेगी। यह जानकारी वैश्विक निवेश बैंक गोल्डमैन सैश की ओर से जारी एक रिपोर्ट में दी गई। निवेश बैंक के मुताबिक, 2026 में भारत की विकास दर 7.9 प्रतिशत और चीन की विकास दर 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं, अमेरिका की विकास दर 2027 में 2.4 प्रतिशत और 2026 में 2.3 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

वैश्विक स्तर पर 2027 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर खर्च 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने का अनुमान है - गोल्डमैन सैश

गोल्डमैन सैश के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर 2027 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर खर्च 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने का अनुमान है, जो कि 2026 में करीब 1.1 ट्रिलियन डॉलर है। इसमें होने वाली बढ़ोतरी की वजह अमेरिका में हार्डवेयर निवेश में 500 अरब डॉलर का इजाफा होना है। बैंक का अनुमान है कि अगले साल वैश्विक जीडीपी ग्रोथ में एआई निवेश का योगदान 0.4 प्रतिशत अंक रहेगा। 

वैश्विक निवेश बैंक ने आगे कहा- वैश्विक अर्थव्यवस्था 2027 में करीब 2.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है

सेमीकंडक्टर निवेश और उससे जुड़े बौद्धिक संपदा निर्यात की सांख्यिकीय गणना में हुई कमी को ध्यान में रखते हुए, अमेरिकी जीडीपी ग्रोथ में इसका अनुमानित योगदान 0.6 प्रतिशत अंक है। वैश्विक निवेश बैंक ने आगे कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था 2027 में करीब 2.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। इस साल यह आंकड़ा करीब 2.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसका कारण ऊर्जा की कीमतों में कमी आना और एआई में निवेश जारी रहना है।

हैटजियस ने कहा- हमें उम्मीद है कि 2027 में GDP की वृद्धि ठोस तो रहेगी, लेकिन इसमें कोई खास तेजी नहीं दिखेगी

गोल्डमैन सैश रिसर्च के मुख्य अर्थशास्त्री और प्रमुख जान हैटजियस ने कहा कि यह आउटलुक वैश्विक आर्थिक गतिविधियों को आकार देने वाले कारकों में आए बदलाव को दर्शाता है, जिसमें ऊर्जा की लागत, प्रौद्योगिकी में निवेश और राजकोषीय नीति शामिल हैं। हैटजियस ने कहा कि हमें उम्मीद है कि 2027 में जीडीपी की वृद्धि ठोस तो रहेगी, लेकिन इसमें कोई खास तेजी नहीं दिखेगी।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

विकास दर में 2027 में चीन से आगे रहेगा भारत, AI निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद
विकास दर में 2027 में चीन से आगे रहेगा भारत, AI निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद
Nov 15, 2026, 4:00:00 PM
झारखंड स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा को नमन, श्रवण कुमार बोले- जल्द मिलेगी कुरमाली को पहचान
झारखंड स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा को नमन, श्रवण कुमार बोले- जल्द मिलेगी कुरमाली को पहचान
Nov 15, 2026, 3:45:00 PM
'पैसा आता-जाता रहेगा, मानसिक शांति सबसे जरूरी,' अक्षरा ने कहा- कैसे छठ पूजा ने बदली उनकी जिंदगी
'पैसा आता-जाता रहेगा, मानसिक शांति सबसे जरूरी,' अक्षरा ने कहा- कैसे छठ पूजा ने बदली उनकी जिंदगी
Nov 15, 2026, 3:30:00 PM
INDvsNZ : 'छठी मैया' टीम इंडिया पर मेहरबान, कम स्कोर को बचाकर 3-1 से जीती वनडे सीरीज
INDvsNZ : 'छठी मैया' टीम इंडिया पर मेहरबान, कम स्कोर को बचाकर 3-1 से जीती वनडे सीरीज
Nov 15, 2026, 3:23:00 PM
छठ महापर्व पर वैशाली पुलिस अलर्ट, सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल तैनात, ट्रैफिक के लिए अलग से डिप्लॉयमेंट
छठ महापर्व पर वैशाली पुलिस अलर्ट, सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल तैनात, ट्रैफिक के लिए अलग से डिप्लॉयमेंट
Nov 15, 2026, 3:15:00 PM
मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण
मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण
Nov 15, 2026, 3:00:00 PM
झारखंड स्थापना दिवस : जिले के सभी प्रखंडों में 'Run For Cleanliness' का आयोजन, छठ घाटों पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
झारखंड स्थापना दिवस : जिले के सभी प्रखंडों में 'Run For Cleanliness' का आयोजन, छठ घाटों पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
Nov 15, 2026, 2:45:00 PM
NDA के नेताओं ने UP में फिर योगी सरकार बनने का किया दावा
NDA के नेताओं ने UP में फिर योगी सरकार बनने का किया दावा
Nov 15, 2026, 2:30:00 PM
ADB का कर्ज, बिहार का पैसा व BJP का गुणगान, 'नीतीश सेतु' पर रोहिणी का तंज
ADB का कर्ज, बिहार का पैसा व BJP का गुणगान, 'नीतीश सेतु' पर रोहिणी का तंज
Nov 15, 2026, 2:15:00 PM
CM योगी ने कहा- आगे बढ़ने के लिए युवाओं को चाहिए अवसर और आधुनिक संसाधन
CM योगी ने कहा- आगे बढ़ने के लिए युवाओं को चाहिए अवसर और आधुनिक संसाधन
Nov 15, 2026, 2:00:00 PM