झारखंड स्थापना दिवस : जिले के सभी प्रखंडों में 'Run For Cleanliness' का आयोजन, छठ घाटों पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार रविवार को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'Run For Cleanliness' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार रविवार को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'Run For Cleanliness' (स्वच्छता के लिए दौड़) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आम नागरिकों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। दौड़ के माध्यम से लोगों को अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
'Run For Cleanliness' के पश्चात जिले के विभिन्न छठ घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया
'Run For Cleanliness' के पश्चात जिले के विभिन्न छठ घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। महापर्व छठ के मद्देनजर घाटों की स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु चलाए गए इस अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय रूप से श्रमदान किया। सभी ने सामूहिक प्रयास से छठ घाटों एवं उनके आसपास के रास्तों की व्यापक साफ-सफाई की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य झारखंड स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर को जनभागीदारी और स्वच्छता के संकल्प के साथ जोड़ना है, ताकि आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।
धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट













