राज्यपाल, मुख्यमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज राज्य में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पटना में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन सिंचाई भवन के निकट 42 क्रांति मार्ग के तिकोन में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल पर की गई।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

पटना : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज राज्य में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पटना में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन सिंचाई भवन के निकट 42 क्रांति मार्ग के तिकोन में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल पर की गई। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जेनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय गान, बिहार गीत व देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, सांसद डॉ. भीम सिंह, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पूर्व विधान पार्षद कुमूद वर्मा सहित अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय गान, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा- आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा का देश की आजादी में जो योगदान है, उसे याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की। हम सब उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने आए हैं। बिहारवासियों एवं देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देता हूं। छठी मईया से कामना है कि उनके आशीर्वाद से बिहार में समृद्धि आए।

मुख्यमंत्री ने कहा- भारत के बच्चों ने अंडर-19 एशिया कप मैच में पाकिस्तान को छक्के छुड़ाया, यह ऐतिहासिक दिन था

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के बच्चों ने अंडर-19 एशिया कप मैच में पाकिस्तान को छक्के छुड़ाया, यह ऐतिहासिक दिन था। अंडर-19 एशिया कप के रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारतीय युवा टीम ने एक बार फिर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। एशिया कप जीतने पर सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं। देश के इन होनहार खिलाड़ियों ने अपने जज्बे, प्रतिभा और शानदार खेल से हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा- पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सेतु का नींव रखा था

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सेतु का नींव रखा था। बिहार के विकास में उनका योगदान है। उनका सहयोग और मार्गदर्शन राज्य को मिला है और आज भी मिल रहा है। नीतीश कुमार के सम्मान में इस सेतु का नाम 'नीतीश सेतु' रखा गया है।

Trending News

छठमय हुआ बिहार, गंगा घाटों से गांव की गलियों तक उत्साह, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए घाट और सड़कें
छठमय हुआ बिहार, गंगा घाटों से गांव की गलियों तक उत्साह, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए घाट और सड़कें
Nov 15, 2026, 1:45:00 PM
राज्यपाल, मुख्यमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
राज्यपाल, मुख्यमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Nov 15, 2026, 1:30:00 PM
छठ महापर्व : पटना में संध्या अर्घ्य की तैयारियां पूरी, घाटों पर साफ-सफाई और सजावट, बाजारों में रौनक
छठ महापर्व : पटना में संध्या अर्घ्य की तैयारियां पूरी, घाटों पर साफ-सफाई और सजावट, बाजारों में रौनक
Nov 15, 2026, 1:15:00 PM
झारखंड स्थापना दिवस : जमशेदपुर में निकली स्वच्छता दौड़, सरयू राय ने कहा- सिर्फ शपथ से नहीं, रोज करना होगा प्रयास
झारखंड स्थापना दिवस : जमशेदपुर में निकली स्वच्छता दौड़, सरयू राय ने कहा- सिर्फ शपथ से नहीं, रोज करना होगा प्रयास
Nov 15, 2026, 12:57:00 PM
महापर्व छठ के बीच मां भलूनी भवानी धाम महोत्सव में अभद्र गानों की प्रस्तुति से उठे सवाल, पवन के गाने के दौरान हुआ हंगामा
महापर्व छठ के बीच मां भलूनी भवानी धाम महोत्सव में अभद्र गानों की प्रस्तुति से उठे सवाल, पवन के गाने के दौरान हुआ हंगामा
Nov 15, 2026, 12:33:00 PM
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा की जंयती पर किया नमन, झारखंड स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा की जंयती पर किया नमन, झारखंड स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं
Nov 15, 2026, 11:44:00 AM
छठ महापर्व : राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
छठ महापर्व : राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
Nov 15, 2026, 11:28:00 AM
छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे
छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे
Nov 15, 2026, 11:17:00 AM
RJD नेता केदार यादव का अनोखा प्रदर्शन, EVM हटाने के लिए छठी मैया की शरण में, दंडवत करते हुए तेजस्वी घाट रवाना
RJD नेता केदार यादव का अनोखा प्रदर्शन, EVM हटाने के लिए छठी मैया की शरण में, दंडवत करते हुए तेजस्वी घाट रवाना
Nov 15, 2026, 10:54:00 AM
पूर्व विधायक किशोर कुमार ने कहा- किसानों की सहमति के बिना जमीन अधिग्रहण मंजूर नहीं
पूर्व विधायक किशोर कुमार ने कहा- किसानों की सहमति के बिना जमीन अधिग्रहण मंजूर नहीं
Nov 15, 2026, 10:45:00 AM