ADB का कर्ज, बिहार का पैसा व BJP का गुणगान, 'नीतीश सेतु' पर रोहिणी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन कर इसे बिहारवासियों को समर्पित करेंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का नाम 'नीतीश सेतु' रखा गया है।

ADB का कर्ज, बिहार का पैसा व BJP का गुणगान, 'नीतीश सेतु' पर रोहिणी का तंज

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन कर इसे बिहारवासियों को समर्पित करेंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का नाम 'नीतीश सेतु' रखा गया है। हालांकि, उद्घाटन से पहले ही इस पुल को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य ने पुल के निर्माण में केंद्र सरकार के योगदान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। 

रोहिणी आचार्य ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया है

रोहिणी आचार्य ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि पुल के निर्माण में केंद्र की मोदी सरकार का एक रुपया भी नहीं लगा है, इसके बावजूद भाजपा इसके निर्माण का श्रेय लेने में जुटी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि शून्य योगदान, झूठा गुणगान.. एडीबी का कर्ज, जनता का पैसा, मगर भाजपा का झूठा ढोल..!

कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के निर्माण के लिए ADB से 3 हजार करोड़ का कर्ज लिया गया - रोहिणी आचार्य

उन्होंने दावा किया कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के निर्माण के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) से तीन हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया गया जबकि दो हजार करोड़ रुपए बिहार के आंतरिक स्रोतों से उपलब्ध कराए गए। इसके बावजूद भाजपा और केंद्र सरकार के नेता इस परियोजना का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। रोहिणी आचार्य ने कहा कि पुल के निर्माण में मोदी सरकार का कोई योगदान नहीं है लेकिन भाजपा के नेता इस तरह प्रचार कर रहे हैं, मानो केंद्र सरकार ने बिहार पर कोई बड़ा एहसान किया हो। 

BJP के नेता बिना किसी योगदान के अपनी पीठ थपथपा रहे हैं और मोदी का गुणगान करने में जुटे हैं - रोहिणी

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता बिना किसी योगदान के अपनी पीठ थपथपा रहे हैं और मोदी का गुणगान करने में जुटे हैं। इससे पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखे जाने पर तंज कस चुके हैं। पुल के नामकरण और निर्माण में केंद्र तथा राज्य सरकार के योगदान को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल को उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क बेहतर बनाने वाली महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। इसके उद्घाटन को लेकर जहां सरकार तैयारियों में जुटी है, वहीं विपक्ष के हमलों से इसके साथ राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है। 

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

ADB का कर्ज, बिहार का पैसा व BJP का गुणगान, 'नीतीश सेतु' पर रोहिणी का तंज
ADB का कर्ज, बिहार का पैसा व BJP का गुणगान, 'नीतीश सेतु' पर रोहिणी का तंज
Nov 15, 2026, 2:15:00 PM
CM योगी ने कहा- आगे बढ़ने के लिए युवाओं को चाहिए अवसर और आधुनिक संसाधन
CM योगी ने कहा- आगे बढ़ने के लिए युवाओं को चाहिए अवसर और आधुनिक संसाधन
Nov 15, 2026, 2:00:00 PM
छठमय हुआ बिहार, गंगा घाटों से गांव की गलियों तक उत्साह, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए घाट और सड़कें
छठमय हुआ बिहार, गंगा घाटों से गांव की गलियों तक उत्साह, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए घाट और सड़कें
Nov 15, 2026, 1:45:00 PM
राज्यपाल, मुख्यमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
राज्यपाल, मुख्यमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Nov 15, 2026, 1:30:00 PM
छठ महापर्व : पटना में संध्या अर्घ्य की तैयारियां पूरी, घाटों पर साफ-सफाई और सजावट, बाजारों में रौनक
छठ महापर्व : पटना में संध्या अर्घ्य की तैयारियां पूरी, घाटों पर साफ-सफाई और सजावट, बाजारों में रौनक
Nov 15, 2026, 1:15:00 PM
झारखंड स्थापना दिवस : जमशेदपुर में निकली स्वच्छता दौड़, सरयू राय ने कहा- सिर्फ शपथ से नहीं, रोज करना होगा प्रयास
झारखंड स्थापना दिवस : जमशेदपुर में निकली स्वच्छता दौड़, सरयू राय ने कहा- सिर्फ शपथ से नहीं, रोज करना होगा प्रयास
Nov 15, 2026, 12:57:00 PM
महापर्व छठ के बीच मां भलूनी भवानी धाम महोत्सव में अभद्र गानों की प्रस्तुति से उठे सवाल, पवन के गाने के दौरान हुआ हंगामा
महापर्व छठ के बीच मां भलूनी भवानी धाम महोत्सव में अभद्र गानों की प्रस्तुति से उठे सवाल, पवन के गाने के दौरान हुआ हंगामा
Nov 15, 2026, 12:33:00 PM
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा की जंयती पर किया नमन, झारखंड स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा की जंयती पर किया नमन, झारखंड स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं
Nov 15, 2026, 11:44:00 AM
छठ महापर्व : राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
छठ महापर्व : राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
Nov 15, 2026, 11:28:00 AM
छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे
छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे
Nov 15, 2026, 11:17:00 AM