झारखंड स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा को नमन, श्रवण कुमार बोले- जल्द मिलेगी कुरमाली को पहचान
ओडिशा के निजी कार्यक्रम में जाने के क्रम में बिहार के मंत्री श्रवण कुमार जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कुरमाली भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की।

जमशेदपुर : ओडिशा के निजी कार्यक्रम में जाने के क्रम में बिहार के मंत्री श्रवण कुमार जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कुरमाली भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की। साथ ही उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर उन्हें नमन किया। श्रवण कुमार ने कहा कि कुरमाली भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए झारखंड, ओडिशा, असम समेत जिन राज्यों में कुरमाली भाषा बोली जाती है, वहां के प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। उन्हें इसकी जानकारी है।
श्रवण कुमार ने कहा- कुरमाली भाषा कई राज्यों की महत्वपूर्ण क्षेत्रीय भाषा है
श्रवण कुमार ने कहा कि कुरमाली भाषा कई राज्यों की महत्वपूर्ण क्षेत्रीय भाषा है। केंद्र सरकार को इसे जल्द 8वीं अनुसूची में शामिल करना चाहिए। उन्हें विश्वास है कि जल्द ही कुरमाली भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज झारखंड के भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन है और साथ ही झारखंड का स्थापना दिवस भी है। भगवान बिरसा मुंडा ने सभ्यता और संस्कृति की रक्षा का जो संदेश दिया था, आज उन्हें नमन करने का दिन है।
जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट













