छठ महापर्व पर वैशाली पुलिस अलर्ट, सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल तैनात, ट्रैफिक के लिए अलग से डिप्लॉयमेंट

छठ महापर्व को लेकर वैशाली जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। सीनियर एसपी वैशाली और जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट और पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

छठ महापर्व पर वैशाली पुलिस अलर्ट, सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल तैनात, ट्रैफिक के लिए अलग से डिप्लॉयमेंट

वैशाली : छठ महापर्व को लेकर वैशाली जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। सीनियर एसपी वैशाली और जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट और पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी अलग से पुलिस बल लगाया गया है। वैशाली जिला वासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए पुलिस प्रशासन ने बताया कि चाहे नगर थाना क्षेत्र हो, सदर थाना क्षेत्र हो या इंडस्ट्रियल क्षेत्र, सभी बड़े-बड़े छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

सदर SDPO सुबोध कुमार ने छठ घाटों पर व्यवस्था को लेकर मीडिया को पूरी जानकारी दी

खासकर, नगर क्षेत्र में ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक के लिए अलग से डिप्लॉयमेंट किया गया है, ताकि आस्था के इस पर्व को मनाने आ रहे छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की तकलीफ ना हो। रूट पहले से तय कर दिया गया है और पार्किंग की भी पूरी व्यवस्था की गई है। सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने छठ घाटों पर व्यवस्था को लेकर मीडिया को पूरी जानकारी दी।

सुबोध कुमार ने सर्वप्रथम वैशाली जिला वासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं और बधाई

वहीं सदर एसडीपीओ ने सर्वप्रथम वैशाली जिला वासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं और बधाई। सीनियर एसपी वैशाली एवं जिला पदाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार जितने भी छठ घाट हैं, चाहे वो नगर थाना अंतर्गत हो, सदर थाना अंतर्गत हो, इंडस्ट्रियल में भी बड़े-बड़े घाट हैं, उन सभी जगहों पर मजिस्ट्रेट और पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मियों का प्रतिनियुक्त किया गया है। खासकर नगर में हम लोग ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक के लिए अलग से डिप्लॉयमेंट किए हैं, जिससे कि जो भी छठी हैं और जो लोग आ रहे हैं इस आस्था के पर्व को मनाने के लिए उनको किसी तरह का कोई तकलीफ ना हो। 

SDRF की टीम घाटों पर लगातार मौजूद रहेगी, जबतक श्रद्धालु घाट से वापस नहीं लौट जाते - पुलिस प्रशासन

वहीं रूट पहले से बताया गया है कि पार्किंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही जब तक यहां पर सभी लोग मौजूद रहेंगे तबतक एसडीआरएफ की टीम लगातार यहां पर रहेगी। पुलिस प्रशासन ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम घाटों पर लगातार मौजूद रहेगी, जबतक श्रद्धालु घाट से वापस नहीं लौट जाते। कुल मिलाकर छठ महापर्व को सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए वैशाली पुलिस और प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

वैशाली से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

Trending News

विकास दर में 2027 में चीन से आगे रहेगा भारत, AI निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद
विकास दर में 2027 में चीन से आगे रहेगा भारत, AI निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद
Nov 15, 2026, 4:00:00 PM
झारखंड स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा को नमन, श्रवण कुमार बोले- जल्द मिलेगी कुरमाली को पहचान
झारखंड स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा को नमन, श्रवण कुमार बोले- जल्द मिलेगी कुरमाली को पहचान
Nov 15, 2026, 3:45:00 PM
'पैसा आता-जाता रहेगा, मानसिक शांति सबसे जरूरी,' अक्षरा ने कहा- कैसे छठ पूजा ने बदली उनकी जिंदगी
'पैसा आता-जाता रहेगा, मानसिक शांति सबसे जरूरी,' अक्षरा ने कहा- कैसे छठ पूजा ने बदली उनकी जिंदगी
Nov 15, 2026, 3:30:00 PM
INDvsNZ : 'छठी मैया' टीम इंडिया पर मेहरबान, कम स्कोर को बचाकर 3-1 से जीती वनडे सीरीज
INDvsNZ : 'छठी मैया' टीम इंडिया पर मेहरबान, कम स्कोर को बचाकर 3-1 से जीती वनडे सीरीज
Nov 15, 2026, 3:23:00 PM
छठ महापर्व पर वैशाली पुलिस अलर्ट, सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल तैनात, ट्रैफिक के लिए अलग से डिप्लॉयमेंट
छठ महापर्व पर वैशाली पुलिस अलर्ट, सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल तैनात, ट्रैफिक के लिए अलग से डिप्लॉयमेंट
Nov 15, 2026, 3:15:00 PM
मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण
मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण
Nov 15, 2026, 3:00:00 PM
झारखंड स्थापना दिवस : जिले के सभी प्रखंडों में 'Run For Cleanliness' का आयोजन, छठ घाटों पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
झारखंड स्थापना दिवस : जिले के सभी प्रखंडों में 'Run For Cleanliness' का आयोजन, छठ घाटों पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
Nov 15, 2026, 2:45:00 PM
NDA के नेताओं ने UP में फिर योगी सरकार बनने का किया दावा
NDA के नेताओं ने UP में फिर योगी सरकार बनने का किया दावा
Nov 15, 2026, 2:30:00 PM
ADB का कर्ज, बिहार का पैसा व BJP का गुणगान, 'नीतीश सेतु' पर रोहिणी का तंज
ADB का कर्ज, बिहार का पैसा व BJP का गुणगान, 'नीतीश सेतु' पर रोहिणी का तंज
Nov 15, 2026, 2:15:00 PM
CM योगी ने कहा- आगे बढ़ने के लिए युवाओं को चाहिए अवसर और आधुनिक संसाधन
CM योगी ने कहा- आगे बढ़ने के लिए युवाओं को चाहिए अवसर और आधुनिक संसाधन
Nov 15, 2026, 2:00:00 PM