'पैसा आता-जाता रहेगा, मानसिक शांति सबसे जरूरी,' अक्षरा ने कहा- कैसे छठ पूजा ने बदली उनकी जिंदगी

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बताया कि छठ पूजा ने उनके जीवन में किस तरह के सकारात्मक बदलाव लाए हैं। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस त्योहार ने उन्हें ऐसी मानसिक शांति दी है, जिसे वह भौतिक सुख-सुविधाओं से कहीं अधिक महत्व देती हैं।

'पैसा आता-जाता रहेगा, मानसिक शांति सबसे जरूरी,' अक्षरा ने कहा- कैसे छठ पूजा ने बदली उनकी जिंदगी

मुंबई : भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बताया कि छठ पूजा ने उनके जीवन में किस तरह के सकारात्मक बदलाव लाए हैं। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस त्योहार ने उन्हें ऐसी मानसिक शांति दी है, जिसे वह भौतिक सुख-सुविधाओं से कहीं अधिक महत्व देती हैं। अक्षरा ने बताया कि छठ पूजा करने से उनके जीवन के कई पहलुओं पर असर पड़ा है, जिसमें उनका करियर, व्यक्तित्व और पारिवारिक रिश्ते शामिल हैं।

अक्षरा ने कहा- जब से उन्होंने छठ पूजा करना शुरू किया है, तब से अपने आसपास व निजी जीवन में एक सकारात्मक बदलाव महसूस किया है

अक्षरा ने कहा कि जब से उन्होंने छठ पूजा करना शुरू किया है, तब से उन्होंने अपने आसपास और निजी जीवन में एक सकारात्मक बदलाव महसूस किया है। उन्होंने कहा कि पैसा तो आता-जाता रहता है लेकिन इन बदलावों से मिलने वाली मानसिक शांति कहीं ज्यादा मायने रखती है। उन्होंने कहा, "जब से मैंने छठ पूजा शुरू की है, मेरा जीवन बदल गया है। मैं पैसे को बहुत अहमियत नहीं देती। पैसा तो आता-जाता रहता है। हम कड़ी मेहनत करते हैं, तो कुछ न कुछ कमा ही लेंगे। हालांकि जीवन में जो बदलाव आए हैं- चाहे वे काम से जुड़े हों या आपके व्यक्तित्व से, मुझे लगता है कि ये बदलाव आपको मानसिक शांति देते हैं। अंत में, आपकी मानसिक शांति ही सबसे महत्वपूर्ण है।"

अक्षरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उनकी छठ पूजा के जश्न की झलक देखने को मिलती है

उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि मैं बस अपने जीवन का आनंद ले रही हूं। जब से मैंने छठ पूजा शुरू की है, मुझे लगता है कि मेरी दुनिया, मेरा परिवार, मेरा घर सब कुछ बदल रहा है। एक बहुत ही अच्छा बदलाव। अक्षरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उनकी छठ पूजा के जश्न की झलक देखने को मिलती है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में वह त्योहार के लिए पारंपरिक प्रसाद तैयार करती और पूजा-पाठ की रस्मों में हिस्सा लेती नजर आ रही हैं। करियर की बात करें तो अक्षरा सिंह 'तबादला', 'सरकार राज' और 'सत्य' जैसी भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 2021 में रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन में भी हिस्सा लिया था।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

विकास दर में 2027 में चीन से आगे रहेगा भारत, AI निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद
विकास दर में 2027 में चीन से आगे रहेगा भारत, AI निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद
Nov 15, 2026, 4:00:00 PM
झारखंड स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा को नमन, श्रवण कुमार बोले- जल्द मिलेगी कुरमाली को पहचान
झारखंड स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा को नमन, श्रवण कुमार बोले- जल्द मिलेगी कुरमाली को पहचान
Nov 15, 2026, 3:45:00 PM
'पैसा आता-जाता रहेगा, मानसिक शांति सबसे जरूरी,' अक्षरा ने कहा- कैसे छठ पूजा ने बदली उनकी जिंदगी
'पैसा आता-जाता रहेगा, मानसिक शांति सबसे जरूरी,' अक्षरा ने कहा- कैसे छठ पूजा ने बदली उनकी जिंदगी
Nov 15, 2026, 3:30:00 PM
INDvsNZ : 'छठी मैया' टीम इंडिया पर मेहरबान, कम स्कोर को बचाकर 3-1 से जीती वनडे सीरीज
INDvsNZ : 'छठी मैया' टीम इंडिया पर मेहरबान, कम स्कोर को बचाकर 3-1 से जीती वनडे सीरीज
Nov 15, 2026, 3:23:00 PM
छठ महापर्व पर वैशाली पुलिस अलर्ट, सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल तैनात, ट्रैफिक के लिए अलग से डिप्लॉयमेंट
छठ महापर्व पर वैशाली पुलिस अलर्ट, सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल तैनात, ट्रैफिक के लिए अलग से डिप्लॉयमेंट
Nov 15, 2026, 3:15:00 PM
मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण
मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण
Nov 15, 2026, 3:00:00 PM
झारखंड स्थापना दिवस : जिले के सभी प्रखंडों में 'Run For Cleanliness' का आयोजन, छठ घाटों पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
झारखंड स्थापना दिवस : जिले के सभी प्रखंडों में 'Run For Cleanliness' का आयोजन, छठ घाटों पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
Nov 15, 2026, 2:45:00 PM
NDA के नेताओं ने UP में फिर योगी सरकार बनने का किया दावा
NDA के नेताओं ने UP में फिर योगी सरकार बनने का किया दावा
Nov 15, 2026, 2:30:00 PM
ADB का कर्ज, बिहार का पैसा व BJP का गुणगान, 'नीतीश सेतु' पर रोहिणी का तंज
ADB का कर्ज, बिहार का पैसा व BJP का गुणगान, 'नीतीश सेतु' पर रोहिणी का तंज
Nov 15, 2026, 2:15:00 PM
CM योगी ने कहा- आगे बढ़ने के लिए युवाओं को चाहिए अवसर और आधुनिक संसाधन
CM योगी ने कहा- आगे बढ़ने के लिए युवाओं को चाहिए अवसर और आधुनिक संसाधन
Nov 15, 2026, 2:00:00 PM