खुशी का बड़ा मुकाम, बिहार अंडर-23 T20 टीम में चयन, आज रायपुर के लिए रवाना

वैशाली के बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-2 निवासी प्रकाश रंजन की 21 वर्षीय बेटी खुशी कुमारी ने बिहार अंडर-23 T20 टीम में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है।

खुशी का बड़ा मुकाम, बिहार अंडर-23 T20 टीम में चयन, आज रायपुर के लिए रवाना

वैशाली : वैशाली के बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-2 निवासी प्रकाश रंजन की 21 वर्षीय बेटी खुशी कुमारी ने बिहार अंडर-23 T20 टीम में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। पटना के मोनू हलक में बीसीसीआई के सीनियर सेलेक्टर की मौजूदगी में हुए ट्रायल में खुशी का चयन हुआ। 16 खिलाड़ियों की टीम में खुशी प्लेइंग-11 में शामिल हैं। टीम में बिहार के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमें वैशाली जिले से खुशी कुमारी एकमात्र खिलाड़ी हैं।

11 खिलाड़ी पटना से रायपुर के लिए रवाना होंगी

बताया गया कि आज 11 खिलाड़ी पटना से रायपुर के लिए रवाना होंगी। वहां 14 नवंबर को केरल और बिहार के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच 22 नवंबर तक चलेगा। यह प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित होती है। खुशी बाएं हाथ की बल्लेबाज (लेफ्ट हैंड बैट्समैन) हैं। उन्होंने बताया कि यह तो बस शुरुआत है। उनका सपना भारतीय टीम के लिए खेलना है और वह इसे जल्द पूरा करके दिखाएंगी। उन्होंने कहा कि इस सफलता में परिवार का पूरा सहयोग रहा है। उनके भाई मुकुल कुमार, जो स्वयं खिलाड़ी हैं, हर कदम पर साथ खड़े रहे, खुशी के पिता स्वास्थ्य विभाग मे काम करते है, खुशी एक भाई बहन है।

पिता प्रकाश ने कहा- उनकी बेटी 2020 के लॉकडाउन से ही खेल रही है और इसमें रुचि ले रही थी

पिता प्रकाश रंजन ने बताया कि उनकी बेटी 2020 के लॉकडाउन से ही खेल रही है और इसमें रुचि ले रही थी। इसे देखते हुए परिवार ने उसे खेल में प्रोत्साहित किया और पटना में प्रशिक्षण दिलाया। घर और प्रशिक्षण स्थल पर वह प्रतिदिन चार-पांच घंटे अभ्यास करती थी, जिसका आज सफलता के रूप में फल मिला है। परिवार बेहद खुश है और उसे ढेर सारा आशीर्वाद देते हुए कहा कि उसका भारत के लिए खेलने का सपना जल्द पूरा हो।

खुशी की सफलता में पटना के प्रशिक्षक विजय सर ओर का विशेष योगदान है

वहीं खुशी की सफलता में पटना के प्रशिक्षक विजय सर ओर का विशेष योगदान है, जो पिछले तीन वर्षों से उन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं। स्थानीय मददगार मुकुल कुमार, जो स्वयं भी खिलाड़ी हैं, उन्होंने खुशी को प्रोत्साहित किया, जिसका आज सफलता के रूप में परिणाम मिला है। खुशी की इस उपलब्धि पर इलाके में हर्ष का माहौल है और लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

वैशाली से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

Trending News

छठ महापर्व : मुंगेर के घाटों पर उमड़ी आस्था, 3 हजार से अधिक महिलाओं ने लगाई गंगा में डुबकी
छठ महापर्व : मुंगेर के घाटों पर उमड़ी आस्था, 3 हजार से अधिक महिलाओं ने लगाई गंगा में डुबकी
Nov 12, 2026, 9:24:00 AM
ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 लोग घायल
ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 लोग घायल
Nov 12, 2026, 8:55:00 AM
खुशी का बड़ा मुकाम, बिहार अंडर-23 T20 टीम में चयन, आज रायपुर के लिए रवाना
खुशी का बड़ा मुकाम, बिहार अंडर-23 T20 टीम में चयन, आज रायपुर के लिए रवाना
Nov 12, 2026, 8:55:00 AM
लॉस एंजिलिस सिटी अटॉर्नी चुनी गईं भारतीय मूल की मारिसा, नित्या के साथ रचेंगी नया इतिहास
लॉस एंजिलिस सिटी अटॉर्नी चुनी गईं भारतीय मूल की मारिसा, नित्या के साथ रचेंगी नया इतिहास
Nov 12, 2026, 8:43:00 AM
चेन स्नैचर गैंग का भंडाफोड़, कटिहार से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 से अधिक आपराधिक कांडों में नामजद
चेन स्नैचर गैंग का भंडाफोड़, कटिहार से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 से अधिक आपराधिक कांडों में नामजद
Nov 12, 2026, 8:25:00 AM
बीजेपी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर रंगदारी मांगने का आरोप,  मुखिया प्रतिनिधि ने दर्ज कराई प्राथमिकी
बीजेपी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर रंगदारी मांगने का आरोप, मुखिया प्रतिनिधि ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Nov 11, 2026, 7:50:00 PM
पुलिस ने राजू तिर्की के काफिले को रोका, पूछताछ के लिए थाने ले गई
पुलिस ने राजू तिर्की के काफिले को रोका, पूछताछ के लिए थाने ले गई
Nov 11, 2026, 7:35:00 PM
नीतीश कुमार बोले-सामाजिक समरसता और पारस्परिक सद्भाव ही समाज की असली ताकत, जाति और वर्ग के भेदभाव...
नीतीश कुमार बोले-सामाजिक समरसता और पारस्परिक सद्भाव ही समाज की असली ताकत, जाति और वर्ग के भेदभाव...
Nov 11, 2026, 7:22:00 PM
बजरंगबली की प्रतिमा को तालाब में फेंकने पर भड़के विहिप व बजरंग दल, अधिकारी पर कार्रवाई की मांग
बजरंगबली की प्रतिमा को तालाब में फेंकने पर भड़के विहिप व बजरंग दल, अधिकारी पर कार्रवाई की मांग
Nov 11, 2026, 7:00:00 PM
झामुमो को झटका, वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
झामुमो को झटका, वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
Nov 11, 2026, 6:38:00 PM