छठ महापर्व : मुंगेर के घाटों पर उमड़ी आस्था, 3 हजार से अधिक महिलाओं ने लगाई गंगा में डुबकी

गंगा नदी से दूर बसे पड़ोसी जिलों की हजारों महिलाओं ने मुंगेर पहुंचकर गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई और छठ पूजा के लिए पवित्र गंगाजल लेकर अपने घरों को रवाना हुईं।

छठ महापर्व : मुंगेर के घाटों पर उमड़ी आस्था, 3 हजार से अधिक महिलाओं ने लगाई गंगा में डुबकी

जमुई : गंगा नदी से दूर बसे पड़ोसी जिलों की हजारों महिलाओं ने मुंगेर पहुंचकर गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई और छठ पूजा के लिए पवित्र गंगाजल लेकर अपने घरों को रवाना हुईं। जमुई, शेखपुरा, नवादा और लखीसराय सहित विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु महिलाओं का जत्था बसों और छोटे वाहनों से मुंगेर पहुंचा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई समाजसेवियों, पंचायत प्रतिनिधियों और व्यवसायियों ने अपने स्तर से वाहनों की व्यवस्था की थी।

महिलाओं ने विधि-विधान से गंगा स्नान किया और छठ पूजा के लिए किया गंगाजल संग्रह

जमुई निवासी व्यवसायी गौरव सिंह तोमर और सौरभ सिंह तोमर ने 40 बसों और 15 छोटी गाड़ियों से तीन हजार से अधिक महिलाओं को मुंगेर के सोझी घाट पहुंचाया। यहां महिलाओं ने विधि-विधान से गंगा स्नान किया और छठ पूजा के लिए गंगाजल संग्रह किया। गंगा स्नान के बाद सभी महिलाओं के लिए मुंगेर क्लब में भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें स्थानीय समाजसेवी शिवदयाल यादव के अलावा रोहित सिंह, अरविंद, सुबोध, आनंद मोहन व निशांत सहित अन्य ने सक्रिय सहयोग किया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित वाहनों से वापस जमुई भेजा गया।

महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला

इस दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। व्यवसायी सौरभ सिंह तोमर ने बताया कि जमुई से आई अधिकांश महिलाओं ने आज तक गंगा के दर्शन नहीं किए थे। उन्हें गंगा स्नान कराने का अवसर मिला, यह उनके लिए बेहद खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि लगातार तीन वर्षों से सेवा भाव के तहत श्रद्धालु महिलाओं को मुंगेर लाकर गंगा स्नान कराने की व्यवस्था कर रहे हैं।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट

Trending News

छठ महापर्व : मुंगेर के घाटों पर उमड़ी आस्था, 3 हजार से अधिक महिलाओं ने लगाई गंगा में डुबकी
छठ महापर्व : मुंगेर के घाटों पर उमड़ी आस्था, 3 हजार से अधिक महिलाओं ने लगाई गंगा में डुबकी
Nov 12, 2026, 9:24:00 AM
ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 लोग घायल
ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 लोग घायल
Nov 12, 2026, 8:55:00 AM
खुशी का बड़ा मुकाम, बिहार अंडर-23 T20 टीम में चयन, आज रायपुर के लिए रवाना
खुशी का बड़ा मुकाम, बिहार अंडर-23 T20 टीम में चयन, आज रायपुर के लिए रवाना
Nov 12, 2026, 8:55:00 AM
लॉस एंजिलिस सिटी अटॉर्नी चुनी गईं भारतीय मूल की मारिसा, नित्या के साथ रचेंगी नया इतिहास
लॉस एंजिलिस सिटी अटॉर्नी चुनी गईं भारतीय मूल की मारिसा, नित्या के साथ रचेंगी नया इतिहास
Nov 12, 2026, 8:43:00 AM
चेन स्नैचर गैंग का भंडाफोड़, कटिहार से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 से अधिक आपराधिक कांडों में नामजद
चेन स्नैचर गैंग का भंडाफोड़, कटिहार से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 से अधिक आपराधिक कांडों में नामजद
Nov 12, 2026, 8:25:00 AM
बीजेपी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर रंगदारी मांगने का आरोप,  मुखिया प्रतिनिधि ने दर्ज कराई प्राथमिकी
बीजेपी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर रंगदारी मांगने का आरोप, मुखिया प्रतिनिधि ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Nov 11, 2026, 7:50:00 PM
पुलिस ने राजू तिर्की के काफिले को रोका, पूछताछ के लिए थाने ले गई
पुलिस ने राजू तिर्की के काफिले को रोका, पूछताछ के लिए थाने ले गई
Nov 11, 2026, 7:35:00 PM
नीतीश कुमार बोले-सामाजिक समरसता और पारस्परिक सद्भाव ही समाज की असली ताकत, जाति और वर्ग के भेदभाव...
नीतीश कुमार बोले-सामाजिक समरसता और पारस्परिक सद्भाव ही समाज की असली ताकत, जाति और वर्ग के भेदभाव...
Nov 11, 2026, 7:22:00 PM
बजरंगबली की प्रतिमा को तालाब में फेंकने पर भड़के विहिप व बजरंग दल, अधिकारी पर कार्रवाई की मांग
बजरंगबली की प्रतिमा को तालाब में फेंकने पर भड़के विहिप व बजरंग दल, अधिकारी पर कार्रवाई की मांग
Nov 11, 2026, 7:00:00 PM
झामुमो को झटका, वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
झामुमो को झटका, वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
Nov 11, 2026, 6:38:00 PM