विजय सिन्हा की सख्त चेतावनी, बोले- कफन बांध कर चलते हैं और वो किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन दिनों अपने बेबाक और सख्त तेवरों को लेकर सुर्खियों में हैं।

Vijay Sinha

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन दिनों अपने बेबाक और सख्त तेवरों को लेकर सुर्खियों में हैं। विभाग में व्यापक सुधार और भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उन्होंने साफ शब्दों में कहा है— “विजय कुमार सिन्हा कफन बांधकर निकला है, मुझे किसी का डर नहीं है।”

इस बयान के जरिए उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भूमि एवं राजस्व विभाग में फैले भ्रष्टाचार और भू माफियाओं के खिलाफ सरकार अब किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र से उन्होंने चुनाव लड़ा, वहां अपराधियों के खिलाफ लड़कर ही उन्होंने जीत हासिल की है, इसलिए धमकी या दबाव से डरने का सवाल ही नहीं उठता।

विजय कुमार सिन्हा ने दो टूक कहा कि वे अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों को मानते हुए यह लड़ाई लड़ रहे हैं। “मैं सर पर कफन बांधकर निकला हूं। भू माफिया और भ्रष्ट पदाधिकारियों को गलत करने नहीं दूंगा,”—यह कहते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि अब कार्रवाई तय है।

उपमुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि विभाग में कुछ अधिकारी और कर्मचारी ऐसे हैं जो भू माफियाओं और उनके दलालों के हित में काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी भूमि सुधार के काम में बाधा बनेगा या गलत करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं, ईमानदार अधिकारियों और कर्मचारियों को इस अभियान में पूरा सहयोग मिलेगा।

उनका कहना है कि इस पूरे अभियान का मकसद भूमि सुधार को जनता तक पारदर्शी और सुचारू रूप से पहुंचाना है। इसी दिशा में भूमि सुधार जनसंवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है, ताकि आम लोग सीधे विभाग से जुड़ सकें और अपनी समस्याएं रख सकें।

इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा कल मिथिलांचल की धरती दरभंगा में भूमि सुधार जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां जनता को उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी और भूमि से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा।

Trending News

पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM