2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
बोकारो में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने अगस्त महीने में ताबड़तोड़ कार्रवाई का दावा किया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में जिले की कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई।

बोकारो में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने अगस्त महीने में ताबड़तोड़ कार्रवाई का दावा किया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में जिले की कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में 248 मामले दर्ज हुए, जबकि पुलिस ने 439 कांडों का निष्पादन किया।
इनमें ठगी-जालसाजी के 36, सड़क दुर्घटना के 45, हत्या के 9, बलात्कार/पोक्सो के 12, गृहभेदन के 25 और वाहन चोरी के 25 मामले शामिल हैं। वहीं 186 अभियुक्तों के NBW/PW और तीन कुर्की का निष्पादन किया गया।
मोबाइल चोरी के मामलों में भी पुलिस को सफलता मिली। CEIR पोर्टल के जरिए अगस्त में 78 मोबाइल बरामद किए गए और अब तक कुल 567 मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंपे जा चुके हैं।
यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी शिकंजा कसा गया। 2995 वाहनों से 44.64 लाख रुपये का चालान वसूला गया। पुलिस ने गणेश चतुर्थी को लेकर सुरक्षा बढ़ाने के साथ साइबर अपराध, अड्डाबाजी और सड़क दुर्घटनाओं पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट










