पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल

उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिहाज और कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी खबर है। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के ठीक पहले पार्टी प्रदेश में लगातार अपने विस्तार करने में लगी है।

पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिहाज और कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी खबर है। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के ठीक पहले पार्टी प्रदेश में लगातार अपने विस्तार करने में लगी है। कांग्रेस पार्टी कई लोगों को अपने साथ जोड़ने की पूरी कोशिश कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश वर्मा और अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ जारा खान ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता को ग्रहण किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी उपस्थित थे। 

दरअसल उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और उसके पहले पार्टी लगातार अपने संगठन में धार दे रही है। बुधवार को राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश वर्मा और दक्षिण भारत की अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ जारा खान ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता हासिल की। यूपी कांग्रेस के जॉइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने इन दोनों को सदस्यता दिलाई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी उपस्थित थे। 

बताया जा रहा है कि इससे पहले डॉक्टर राकेश वर्मा के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा मंगलवार को ही तेज हो गई थी, जब लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी ने डॉक्टर वर्मा से मुलाकात की थी। राहुल गांधी दो दिनों के रायबरेली दौरे पर जा रहे थे। डॉक्टर वर्मा ने राहुल गांधी से हुई मुलाकात में अपने द्वारा लिखी हुई किताब भी भेंट की थी। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर वर्मा पीसीएस से आइएएस कैडर में प्रमोट हुए थे। वीआरएस पाने के लिए वे पीसीएस कैडर में वापस आए और तब वीआरएस ले लिया था। उनका कहना है कि वह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलकर उनसे प्रभावित हुए और अजय राय के संघर्षों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। 

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम को तगड़ा झटका दिया था। तब कांग्रेस पार्टी ने इस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे आसिम वकार को तोड़कर कांग्रेस में शामिल कर लिया था।

Trending News

मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM