करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप

रोहतास जिले के अलग-अलग जगहों पर बुधवार को विद्युत स्पर्शाघात से महिला बटालियन के एक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाने की पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।

करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप

सासाराम। रोहतास जिले के अलग-अलग जगहों पर बुधवार को विद्युत स्पर्शाघात से महिला बटालियन के एक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाने की पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है और आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

वाहन धोने के दौरान हादसा 

पहली घटना सासाराम के बेदा स्थित महिला पुलिस बटालियन की है। बताया जाता है कि हवलदार के पद पर तैनात लाल साहब सिंह बुधवार की सुबह महिला पुलिस बटालियन में अपना वाहन धो रहे थे, तभी करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मृतक मूल रूप से कैमूर जिले के सबार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवार गांव के निवासी बताए जाते हैं, जिनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप 

मामले में परिजनों ने महिला पुलिस बटालियन की व्यवस्था एवं इलाज में बरती गई लापरवाही को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि अगर समय रहते उचित इलाज और आवश्यक कदम उठाए जाते, तो हवलदार की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं विभागीय जांच के बाद हीं मौत के वास्तविक कारण और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

उपकरण बनाने के दौरान लगा करंट 

दूसरी घटना अगरेर थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव में घटित हुई। यहां विद्युत उपकरण बनाने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि करंट लगने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खरवनिया गांव निवासी भगवान सिंह के पुत्र अनिल सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM