पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी

सासाराम। रोहतास जिले में पैसे को लेकर उपजे विवाद में बुधवार को एक महिला की पीट-पीटकर हत्या का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। इस घटना में मृतका के दो पुत्र मुकेश कुमार, 19 वर्ष एवं मिथिलेश कुमार, 22 वर्ष भी घायल हैं।

 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी

सासाराम। रोहतास जिले में पैसे को लेकर उपजे विवाद में बुधवार को एक महिला की पीट-पीटकर हत्या का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। घटना डेहरी नगर थाना क्षेत्र के चूना भट्टा लालगंज मोहल्ले की बताई जाती है, जहां मृत महिला की पहचान लालगंज चुना भट्टा निवासी स्वर्गीय मैनेजर दास चंद्रवंशी की 52 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई है। इस घटना में मृतका के दो पुत्र मुकेश कुमार, 19 वर्ष एवं मिथिलेश कुमार, 22 वर्ष भी घायल हैं।

पहले पुत्र को मारा, फिर मां की हत्या 

पीड़ित परिवार के अनुसार महिला की हत्या से पहले आरोपियों ने उसके पुत्र मुकेश कुमार की भी जमकर पिटाई की थी। घायल पुत्र ने बताया कि मंगलवार की रात वह बाजार से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में गांव के भानु यादव, जितेंद्र यादव सहित अन्य लोगों ने उसे घेर लिया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे। चूंकि मुकेश ने जब पैसे देने से इनकार किया, तो उन लोगों ने मारपीट कर उसे नहर में ढ़केल दिया। हालांकि मुकेश तैरकर किसी तरह नहर से बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। 

घर पहुंच कर मां पर हमला 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसके बाद भानु यादव आठ-दस लोगों के साथ घर आ पहुंचा और लाठी डंडों से सभी पर हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के अन्य सदस्यों को भी गंभीर चोटें आईं हैं, जबकि महिला की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

जांच में जुटी पुलिस, छापेमारी जारी 

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची डेहरी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस के अनुसार दो दोस्तों के बीच हुए झगड़े में एक महिला की संदिग्ध मौत हुई है। पीड़ित परिवार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं मौत की वजह स्पष्ट होगी और आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM