खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
पतरघट/ सहरसा। पस्तपार पुलिस ने मंगलवार को थाना के सामने वाहन जांच के दौरान स्कूटी सवार एक युवती को 25 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब बरामद करने के बाद स्कूटी को भी जब्त कर लिया।

पतरघट/ सहरसा। पस्तपार पुलिस ने मंगलवार को थाना के सामने वाहन जांच के दौरान स्कूटी सवार एक युवती को 25 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब बरामद करने के बाद स्कूटी को भी जब्त कर लिया।
थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अरार की ओर से एक महिला स्कूटी से शराब लेकर पस्तपार के रास्ते भर्राही, मधेपुरा जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुअनि राहुल कुमार पुलिस बल के साथ पस्तपार थाना के सामने वाहन जांच अभियान चलाने लगे।
इसी दौरान अरार की ओर से आ रही एक स्कूटी को रोककर पुलिस ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी की सीट के नीचे बनी डिक्की से सफेद प्लास्टिक में बंधी 10 पोटलियां बरामद हुईं। प्रत्येक पोटली में 2.5 लीटर देसी चुलाई शराब थी। पुलिस के अनुसार, सभी पोटलियों से कुल 25 लीटर शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके पर ही स्कूटी सवार युवती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर वार्ड संख्या 10 निवासी अरुण साह की 20 वर्षीय पुत्री गूंजा कुमारी के रूप में बताई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवती के खिलाफ अवैध शराब तस्करी के मामले में आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट










