जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद

जमुई पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया है। टाउन थाना क्षेत्र के लक्खापुर से कोचिंग पढ़ने निकला एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्र लापता हो गया था, जिसे पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद

जमुई : जमुई पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया है। टाउन थाना क्षेत्र के लक्खापुर से कोचिंग पढ़ने निकला एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्र लापता हो गया था, जिसे पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार टाउन थाना क्षेत्र के लक्खापुर निवासी अंकु कुमार सिंह का 13 वर्षीय पुत्र चमन कुमार रोज की तरह कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में पता करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी सूचना टाउन थाना को दी।

सूचना प्राप्त होते ही जमुई पुलिस हरकत में आ गई। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके नेतृत्व में SI बिक्रम कुमार और SI आदित्य पाल को बच्चे की तलाश में लगाया गया।

पुलिस ने अपनी सूझ-बूझ और तकनीकी मदद से इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया और 24 घंटे के भीतर ही नाबालिग चमन कुमार को सकुशल बरामद कर लिया।

परिजनों ने की पुलिस की सराहना

बेटे के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। लापता चमन कुमार के पिता और परिजनों ने जमुई पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और उनके खोए हुए बेटे को वापस लाया। इससे पुलिस और पब्लिक के बीच एक बेहतर समन्वय और भरोसे का रिश्ता बना है।

SHO ने क्या कहा ?

इस मामले पर टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम को सक्रिय किया गया था। हमारे पदाधिकारियों ने 24 घंटे के भीतर बच्चे को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की पूरे इलाके में सराहना हो रही है।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM