नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे

सोनवर्षा राज/ सहरसा। जिला के सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के बरैठ पंचायत स्थित गढ़ अमृता गांव में मंगलवार को नलका चलाने के दौरान करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई।

नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे

सोनवर्षा राज/ सहरसा। जिला के सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के बरैठ पंचायत स्थित गढ़ अमृता गांव में मंगलवार को नलका चलाने के दौरान करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। उसे बचाने पहुंचे उसके मामा भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घायल मामा को इलाज के लिए सोनवर्षाराज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, सलखुआ थाना क्षेत्र के करहड़ा निवासी अचंद्र यादव की 10 वर्षीय पुत्री बबली कुमारी अपने ननिहाल गढ़ अमृता गांव में नाना गुरुदेव यादव के यहां रह रही थी। मंगलवार को नानी ने उसे बकरी देखने के लिए भेजा था। इसी दौरान प्यास लगने पर वह पानी पीने के लिए घर के पास लगे नलका के पास पहुंची।

बताया जाता है कि नलका में मोटर लगा था और विद्युत गड़बड़ी के कारण उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। नलका चलाते ही बबली करंट की चपेट में आ गई। बच्ची को तड़पता देख उसके मामा बब्लेश कुमार उसे बचाने पहुंचे, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी तरह बिजली के तार को अलग किया और दोनों को वहां से हटाया।

हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सोनवर्षाराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बालिका की मौत की खबर सुनते ही नानी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाती रहीं। थानाध्यक्ष नागमणि कुमार ने बताया कि बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सहरसा भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM