निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

सदर प्रखंड में तैनात मनरेगा के कनीय अभियंता अमन कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने 20 हजार रुपये कथित रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शहर के अंबेडकर चौक के समीप स्थित एक होटल में की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत रोजगार सेवक अशोक कुमार ने 20 अगस्त 2026 को निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कनीय अभियंता अमन कुमार पर मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों के सत्यापन के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था।

शिकायत प्राप्त होने के बाद निगरानी विभाग द्वारा मामले का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी थाना कांड संख्या 105/26 दर्ज किया गया। इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई के लिए जाल बिछाया।

पूर्व निर्धारित स्थान पर जैसे ही कनीय अभियंता अमन कुमार कथित रूप से रिश्वत की रकम लेने पहुंचे, निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें 20 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी कनीय अभियंता को अपने साथ जिला अतिथि गृह ले गई, जहां आवश्यक पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें पटना ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से मनरेगा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में निगरानी विभाग की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद

Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे

Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी

Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश

Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी

Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 4:23:00 PM