भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द

पड़ोसी देश नेपाल प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहा है। बाढ़ से जूझ रहे नेपाल में मंगलवार रात 9 बजकर 38 मिनट पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं इंडोनेशिया में रविवार को हुए ज्वालामुखी विस्फोट के बाद कई उड़ानें रद्द रही।

भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द

पड़ोसी देश नेपाल प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहा है। नेपाल 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ से अभी उबरा नहीं था कि मंगलवार रात 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। बाढ़ से जूझ रहे नेपाल में मंगलवार रात 9 बजकर 38 मिनट पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने इसकी जानकारी दी। यह भूकंप तिब्बत में कुछ घंटे पहले आए 5.3 तीव्रता के भूकंप के बाद दर्ज किया गया। 

पिछले गुरुवार को भी तिब्बत में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया था। ये भूकंप 35 किलोमीटर (21.75 मील) की गहराई पर दर्ज किया गया। झटकों के बाद किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। अब मंगलवार रात 9 बजकर 38 मिनट पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। 

यह भूकंप तब आया है जब नेपाल अगस्त 26 को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड की तबाही से उबरने की कोशिश कर रहा है। नेपाल की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार बाढ़ में अब तक 1,357 लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव दल अभी भी 5,326 लोगों की तलाश कर रहे हैं, जबकि 13,583 लोगों को बचाया जा चुका है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात 9 बजकर 38 मिनट पर भूकंप आते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकाल आए। भूकंप के बाद फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं है। इस भूकंप का केंद्र लोमन्थांग क्षेत्र में था। उन्होंने बताया किभूकंप के झटके तिब्बत के अलावा नेपाल के मुस्तांग, बागलुंग, धौलागिरि क्षेत्र सहित देश के के विभिन्न हिस्सों में महसूस किए गए।

यूरोपियन–मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, ये हलचल जमीन की सतह से करीब 35 किलोमीटर की गहराई में दर्ज की गई। इस भूकंप के तेज झटके तिब्बत के साथ नेपाल के मुस्तांग, बागलुंग, धौलागिरि और देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए।

वहीं इंडोनेशिया में रविवार सुबह अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी फट गया। विस्फोट के बाद राख के दो गुबार बने। इनमें से एक 20 हजार फीट तक पहुंचा, जबकि दूसरा लगभग 50 हजार फीट की ऊंचाई तक गया। ज्वालामुखी फटने से निकली राख के कारण दो दिनों तक एयरपोर्ट बंद रखने पड़े थे, जिससे लगभग 3,000 उड़ानें रुक गई थीं। रविवार को हुए विस्फोट के बाद आसपास के इलाकों में लगातार भूकंप जैसे हालात बनने लगे। लावा के फव्वारे और जोरदार धमाकों की आवाज़ सुनाई देती रहीं। अधिकारियों के मुताबिक ये ज्वालामुखी जुलाई महीने से एक्टिव है। और बीते शुक्रवार से इसमें लगातार विस्फोट देखे जा रहे हैं।

Trending News

रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
Nov 27, 2026, 7:51:00 PM
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
Nov 27, 2026, 7:35:00 PM
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Nov 27, 2026, 7:16:00 PM
डीएम ने बाल विवाह मुक्त सहरसा अभियान का किया शुभारंभ
डीएम ने बाल विवाह मुक्त सहरसा अभियान का किया शुभारंभ
Nov 27, 2026, 7:00:00 PM
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन की राजनीतिक साजिश कर रही है केंद्र सरकार: कांग्रेस
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन की राजनीतिक साजिश कर रही है केंद्र सरकार: कांग्रेस
Nov 27, 2026, 6:41:00 PM
मनरेगा बेहाल, आवास अधूरे और नल से जल का इंतजार, बीजेपी ने खोली ग्रामीण विकास विभाग की पोल
मनरेगा बेहाल, आवास अधूरे और नल से जल का इंतजार, बीजेपी ने खोली ग्रामीण विकास विभाग की पोल
Nov 27, 2026, 6:21:00 PM
 गिट्टी रखने को लेकर खूनी संघर्ष, सिर फटा..हाथ टूटा, पांच घायल, गोपालगंज रेफर
गिट्टी रखने को लेकर खूनी संघर्ष, सिर फटा..हाथ टूटा, पांच घायल, गोपालगंज रेफर
Nov 27, 2026, 6:06:00 PM
शहादत दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा-50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही 2500 रुपये
शहादत दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा-50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही 2500 रुपये
Nov 27, 2026, 5:46:00 PM
बरौली और बैकुंठपुर में आर्केस्ट्रा पर छापेमारी, 9 नाबालिग किशोरियां मुक्त, एक संचालिका गिरफ्तार
बरौली और बैकुंठपुर में आर्केस्ट्रा पर छापेमारी, 9 नाबालिग किशोरियां मुक्त, एक संचालिका गिरफ्तार
Nov 27, 2026, 5:23:00 PM
जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह 'खेत बचाओ अभियान' का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह 'खेत बचाओ अभियान' का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
Nov 27, 2026, 5:05:00 PM