गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी

बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पॉक्सो एक्ट के एक नौ माह पुराने मामले में विशेष अदालत ने प्राइवेट स्कूल वैन के चालक को दोषी करार दिया है।

गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पॉक्सो एक्ट के एक नौ माह पुराने मामले में विशेष अदालत ने प्राइवेट स्कूल वैन के चालक को दोषी करार दिया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश छह सह विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) पंकज चंद्र वर्मा की अदालत ने चालक को दोषी ठहराया। अदालत अब इस मामले में सजा के बिंदु पर आगामी 14 सितंबर को सुनवाई करेगी।

क्या था पूरा मामला?

घटना पिछले साल 9 दिसंबर 2025 की है। आरोपी मंजीत कुमार सिंह मूल रूप से बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मटियारी गांव का रहने वाला है.जो प्राइवेट स्कूल की गाड़ी चलाता था। स्कूल की छुट्टी के बाद वह बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रहा था। जब गाड़ी से सभी बच्चे एक-एक कर उतर गए और छह वर्षीया मासूम बच्ची वैन में अकेली रह गई, तब चालक की नीयत बिगड़ गई। आरोपी चालक ने बच्ची को अकेली पाकर उसके साथ गलत काम किया था।

घटना के बाद पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया था। कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने मंजीत कुमार सिंह को दोषी पाया।अब सबकी निगाहें 14 सितंबर को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जब अदालत इस घिनौने अपराध के लिए दोषी चालक को सजा सुनाएगी।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM