पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 21 छोटे-बड़े पशुओं को बरामद किया है। बंजरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

पशु तस्करी के खिलाफ मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 21 छोटे-बड़े पशुओं को बरामद किया है। बंजरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर एक पिकअप वाहन पर बड़ी संख्या में पशुओं को लादकर तस्करी के लिए ले जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की भनक लगते ही पिकअप सवार तस्करों ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को रोक लिया और उसमें सवार दो आरोपियों को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान पिकअप से 21 छोटे-बड़े पशु बरामद किए गए। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल पिकअप को भी जब्त कर लिया है। कार्रवाई के दौरान कुछ अन्य आरोपी मौके से भाग निकले, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी।
तस्कर पिकअप लेकर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वाहन से 21 छोटे-बड़े पशु बरामद किए गए हैं। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट










