विजय चौधरी ने कहा- 'नीतीश सेतु' के नामकरण से बिहारवासियों का सम्मान बढ़ा, PM मोदी की सभा होगी ऐतिहासिक

बिहार के उपमुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को कहा कि 21 नवंबर को हाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगी।

विजय चौधरी ने कहा- 'नीतीश सेतु' के नामकरण से बिहारवासियों का सम्मान बढ़ा, PM मोदी की सभा होगी ऐतिहासिक

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को कहा कि 21 नवंबर को हाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगी। इस कार्यक्रम में बिहार के लोग, विशेषकर वैशाली और आसपास के जिलों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आम जनता में जबरदस्त उत्साह है।  

विजय चौधरी ने कहा- दीपावली से छठ तक पर्व-त्योहार के दौरान लोगों से लगातार बातचीत हुई है

जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में विजय चौधरी ने कहा कि दीपावली से छठ तक पर्व-त्योहार के दौरान लोगों से लगातार बातचीत हुई है। पिछले आठ-दस दिनों में मिले फीडबैक से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री की सभा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। इसका एक बड़ा कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं एनडीए के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है।

यह निर्णय बिहार की जनता के दिल को छूने वाला है - विजय चौधरी

उन्होंने कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नाम 'नीतीश सेतु' किए जाने के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय बिहार की जनता के दिल को छूने वाला है। इससे स्पष्ट होता है कि नीतीश कुमार आज भी बिहारवासियों के दिलों में बसे हुए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री को इस फैसले की जानकारी दिए जाने के बाद पूरे बिहार में खुशी का माहौल है। इस निर्णय से नीतीश कुमार के राजनीतिक कद और राज्य के विकास में उनके योगदान को उचित सम्मान मिला है।

विजय चौधरी ने कहा- पुल के शिलान्यास से लेकर निर्माण तक नीतीश कुमार की व्यक्तिगत रुचि रही है

विजय चौधरी ने कहा कि पुल के शिलान्यास से लेकर निर्माण तक नीतीश कुमार की व्यक्तिगत रुचि रही है। उन्होंने कई बार निर्माण स्थल पर जाकर काम की समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस परियोजना से जुड़े क्षेत्रों के लोगों के लिए यह पुल काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने गंगा पर बने पुलों का उल्लेख करते हुए कहा कि पटना से पूर्व की ओर जेपी सेतु, गांधी सेतु, नीतीश सेतु और बरौनी में राजेंद्र सेतु है। उन्होंने बिहार की जनता से 21 नवंबर के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

पार्टी के सभी कार्यकर्ता उन्हें चाहते हैं और उन्हें कोई भी दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं को खुशी होगी - डिप्टी सीएम

विपक्ष के बयानों पर उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण में नीतीश कुमार का मुख्य योगदान रहा है। तेजस्वी यादव कुछ समय के लिए संबंधित विभाग के मंत्री रहे थे, जबकि पुल की स्वीकृति और निर्माण की प्रक्रिया उससे पहले शुरू हुई थी और उनके जाने के बाद भी जारी रही। निशांत कुमार से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता उन्हें चाहते हैं और उन्हें कोई भी दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं को खुशी होगी। एनडीए में मतभेद की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन में कभी कोई मतभेद नहीं रहा है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
Nov 17, 2026, 9:26:00 PM
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
Nov 17, 2026, 7:45:00 PM
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
Nov 17, 2026, 7:30:00 PM
के रवि कुमार ने कहा-  राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
के रवि कुमार ने कहा- राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
Nov 17, 2026, 7:15:00 PM
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
Nov 17, 2026, 7:00:00 PM
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
Nov 17, 2026, 6:58:00 PM
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
Nov 17, 2026, 6:50:00 PM
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
Nov 17, 2026, 6:45:00 PM
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
Nov 17, 2026, 6:42:00 PM
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
Nov 17, 2026, 6:30:00 PM