सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी

सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री एवं दुरुपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से बिहार राज्य औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा मंगलवार को राज्यव्यापी विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी

पटना: सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री एवं दुरुपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से बिहार राज्य औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा मंगलवार को राज्यव्यापी विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया। विभाग को सरकारी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों के आसपास स्थित दवा दुकानों में बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) द्वारा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को आपूर्ति की जाने वाली दवाओं की अवैध बिक्री की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इसी के आलोक में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस राज्यव्यापी अभियान के तहत सारण (छपरा), रोहतास (सासाराम), पूर्णिया, बक्सर, सहरसा, नवादा, मुंगेर, गयाजी, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, कैमूर, पटना, दरभंगा, सुपौल, जमुई, भागलपुर, पश्चिम चंपारण एवं औरंगाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों में औषधि नियंत्रण विभाग की टीमों द्वारा दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्थानों पर प्रतिकूल रिपोर्ट प्राप्त हुई है। संबंधित दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। साथ ही, नियमानुसार औषधि बिक्री लाइसेंस रद्द करने सहित अन्य विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।

पटना के जीएम रोड दवा मंडी  स्थित दवा दुकानों की जांच के लिए विभाग द्वारा तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान तीन दवा दुकानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 48 दवाओं के संबंध में फॉर्म-15 जारी कर उनकी बिक्री पर रोक लगाई गई। साथ ही, गुणवत्ता जांच के लिए तीन दवाओं के नमूने लिए गए। मेसर्स मां तारा एजेंसी, जीएम रोड, पटन निरीक्षण के दौरान 10 दवाओं के संबंध में फॉर्म-15 जारी कर उनकी बिक्री पर रोक लगाई गई। वहीं मेसर्स मेडिसिन हाउस, जीएम रोड, पटना में नारकोटिक श्रेणी की दवाओं सहित 16 दवाओं के संबंध में फॉर्म-15 जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल प्रस्तुत नहीं किए गए। गुणवत्ता जांच के लिए एक दवा का नमूना भी लिया गया। जबकि मेसर्स मां अपर्णा मेडिसिन, जीएम रोड, पटना में निरीक्षण के दौरान 22 दवाओं के संबंध में फॉर्म-15 जारी कर उनकी बिक्री पर रोक लगाई गई। गुणवत्ता जांच के लिए दो दवाओं के नमूने लिए गए।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) एवं बिहार राज्य औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम द्वारा भगवती सदन, महावीर पथ, लोहानीपुर, पटना-03 स्थित मेसर्स एंडिसन्स फार्मिक्स दवा निर्माण इकाई में छापेमारी की गई। इस विशेष टीम में राज्य के औषधि निरीक्षक नीतीश कुमार, नेहा रंजन एवं शशि रंजन शामिल थे। निरीक्षण के दौरान बिना वैध लाइसेंस के दो प्रकार की दवाओं का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया। कार्रवाई के तहत बाहरी पैकिंग सहित एवं बाहरी पैकिंग के बिना रखी गई कुल 18,140 रुपये मूल्य की दवाएं जब्त की गईं। इसके अतिरिक्त दोनों दवाओं की प्राथमिक एवं बाहरी पैकिंग सामग्री भी जब्त की गई। दोनों प्रकार की दवाओं के नमूने जांच एवं विश्लेषण के लिए लिए गए हैं। बिना वैध लाइसेंस के दवा निर्माण करने के मामले में संबंधित इकाई के विरुद्ध विधिक कार्रवाई एवं मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

राज्य औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा सभी सहायक औषधि नियंत्रकों (एडीसी) एवं औषधि निरीक्षकों को दवाओं के अवैध निर्माण, बिक्री एवं सरकारी दवाओं के दुरुपयोग से संबंधित मामलों की निरंतर जांच करने का निर्देश दिया गया है। आगामी दिनों में भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान एवं औचक निरीक्षण जारी रहेगा। सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री, बिना अनुमति दवा निर्माण एवं औषधि संबंधी नियमों के उल्लंघन के मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
Nov 17, 2026, 9:26:00 PM
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
Nov 17, 2026, 7:45:00 PM
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
Nov 17, 2026, 7:30:00 PM
के रवि कुमार ने कहा-  राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
के रवि कुमार ने कहा- राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
Nov 17, 2026, 7:15:00 PM
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
Nov 17, 2026, 7:00:00 PM
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
Nov 17, 2026, 6:58:00 PM
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
Nov 17, 2026, 6:50:00 PM
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
Nov 17, 2026, 6:45:00 PM
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
Nov 17, 2026, 6:42:00 PM
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
Nov 17, 2026, 6:30:00 PM