राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी

झारखंड में महिलाओं एवं विशेषकर आदिवासी बहन-बेटियों के विरुद्ध बढ़ते अपराधों और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो के नेतृत्व में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी

रांची : झारखंड में महिलाओं एवं विशेषकर आदिवासी बहन-बेटियों के विरुद्ध बढ़ते अपराधों और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग किशोरी के यौन शोषण, मारपीट, गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोपों का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? 

प्राथमिकी के बाद पीड़िता को कथित रूप से विधायक के आवास पर किसके आदेश से ले जाया गया?

प्राथमिकी के बाद पीड़िता को कथित रूप से विधायक के आवास पर किसके आदेश से ले जाया गया? क्या पीड़िता पर दबाव बनाने या उसके बयान को प्रभावित करने का प्रयास किया गया? भाजपा ने पूरे मामले की न्यायिक निगरानी में उच्चस्तरीय जांच और राजनीतिक दबाव से मुक्त कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने युवा आदिवासी नेत्री निशा भगत की मृत्यु, गम्हरिया थाना परिसर में महिला से दुष्कर्म के आरोप और गोड्डा के सुंदरपहाड़ी मिशन से जुड़े यौन शोषण के आरोपों की भी निष्पक्ष जाँच कराने की मांग की। साथ ही, मामले को उजागर करने वाले पत्रकारों एवं न्यूज चैनल के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई की समीक्षा करने का आग्रह किया।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा- झारखंड में आदिवासी बहन-बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड में आदिवासी बहन-बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति राजनीतिक प्रभाव के कारण कानून से ऊपर नहीं हो सकता। राज्यपाल से सभी मामलों में स्वतंत्र एवं सक्षम एजेंसी से समयबद्ध जाँच कराने तथा पीड़िताओं को सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित कराने हेतु राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो, प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर एवं पिंकी खोया सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

Trending News

सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
Nov 17, 2026, 9:26:00 PM
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
Nov 17, 2026, 7:45:00 PM
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
Nov 17, 2026, 7:30:00 PM
के रवि कुमार ने कहा-  राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
के रवि कुमार ने कहा- राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
Nov 17, 2026, 7:15:00 PM
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
Nov 17, 2026, 7:00:00 PM
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
Nov 17, 2026, 6:58:00 PM
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
Nov 17, 2026, 6:50:00 PM
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
Nov 17, 2026, 6:45:00 PM
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
Nov 17, 2026, 6:42:00 PM
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
Nov 17, 2026, 6:30:00 PM