पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'

राजधानी समेत राज्य के सभी 38 जिला मुख्यालयों में मंगलवार से सांध्यकालीन कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया। इन्हें ‘संकल्प संध्या’ नाम दिया गया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल पर यह विशेष व्यवस्था शुरू की गई है।

पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'

पटना: राजधानी समेत राज्य के सभी 38 जिला मुख्यालयों में मंगलवार से सांध्यकालीन कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया। इन्हें ‘संकल्प संध्या’ नाम दिया गया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल पर यह विशेष व्यवस्था शुरू की गई है। इसका उद्देश्य कमजोर छात्र-छात्राओं का होमवर्क पूरा कराना और उनकी पढ़ाई मजबूत करना है। कक्षाओं के संचालन की जिम्मेदारी डीईओ को सौंपी गई है।

राजधानी के तीन केंद्रों; दरियापुर गोला स्थित पटना कॉलेजिएट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोलघर स्थित बांकीपुर बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और दानापुर स्थित बलदेवा उच्च विद्यालय में मंगलवार की शाम इसकी विधिवत शुरुआत की गई। पटना कॉलेजिएट में आरडीडीई अमित कुमार और डीईओ सरस्वती कुमारी के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पहले ही दिन इन कक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

नालंदा में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के एसडीपी नवदीप शुक्ला, बक्सर में माध्यमिक शिक्षा निदेशक नितिन कुमार सिंह, वैशाली में टेक्स्ट बुक के एमडी यतेंद्र कुमार पाल और भोजपुर में प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक ने कक्षाओं का उद्घाटन किया। इस योजना का लाभ सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मिलेगा। 'संकल्प संध्या’ का संचालन अगले वर्ष 31 मार्च तक किया जाएगा। इनका समय शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक किया गया है। विद्यार्थियों को यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क मिलेगी।

रेमेडियल कक्षाओं में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की पढ़ाई पर विशेष जोर रहेगा। इसके लिए सरकारी स्कूलों में उपलब्ध स्मार्ट बोर्ड और अन्य डिजिटल संसाधनों का उपयोग किया जाएगा।

Trending News

सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
Nov 17, 2026, 9:26:00 PM
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
Nov 17, 2026, 7:45:00 PM
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
Nov 17, 2026, 7:30:00 PM
के रवि कुमार ने कहा-  राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
के रवि कुमार ने कहा- राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
Nov 17, 2026, 7:15:00 PM
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
Nov 17, 2026, 7:00:00 PM
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
Nov 17, 2026, 6:58:00 PM
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
Nov 17, 2026, 6:50:00 PM
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
Nov 17, 2026, 6:45:00 PM
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
Nov 17, 2026, 6:42:00 PM
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
Nov 17, 2026, 6:30:00 PM