भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में सौर ऊर्जा की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। देश की स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता 2014 में 2.82 गीगावाट से बढ़कर 31 अक्तूबर, 2026 तक लगभग 175 गीगावाट हो गई है। इस तरह इसमें करीब 62 गुना वृद्धि दर्ज की गई है।

भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट

नई दिल्ली : भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में सौर ऊर्जा की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। देश की स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता 2014 में 2.82 गीगावाट से बढ़कर 31 अक्तूबर, 2026 तक लगभग 175 गीगावाट हो गई है। इस तरह इसमें करीब 62 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। 

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 44.61 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ी, जो पिछले वित्त वर्ष में जोड़ी गई 23.83 गीगावाट क्षमता के मुकाबले लगभग दोगुनी है

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 44.61 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ी, जो पिछले वित्त वर्ष में जोड़ी गई 23.83 गीगावाट क्षमता के मुकाबले लगभग दोगुनी है। वित्त वर्ष 2026-27 में देश अब तक 24.29 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ चुका है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की रफ्तार बने रहने को दिखाता है। भारत के सौर विनिर्माण क्षेत्र में भी तेजी से विस्तार हुआ है। सौर मॉड्यूल की विनिर्माण क्षमता 2014 में 2.3 गीगावाट से बढ़कर 31 मार्च 2026 तक लगभग 172 गीगावाट हो गई और जून 2026 तक यह बढ़कर 192 गीगावाट पहुंच गई।

स्थापित क्षमता, घरेलू विनिर्माण और विकेंद्रीकृत सौर ऊर्जा को अपनाने में वृद्धि इस क्षेत्र के बढ़ते विस्तार को दर्शाती है

बयान में कहा गया कि स्थापित क्षमता, घरेलू विनिर्माण और विकेंद्रीकृत सौर ऊर्जा को अपनाने में वृद्धि इस क्षेत्र के बढ़ते विस्तार को दर्शाती है। नीतिगत समर्थन, बुनियादी ढांचे का विकास और नागरिकों की भागीदारी इस बदलाव को गति दे रहे हैं। सौर ऊर्जा,ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, आर्थिक विकास को समर्थन देने और जलवायु संबंधी लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में मदद कर रही है। भारत ने 2025 के दौरान 37 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ी। इस मामले में देश ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा विकास बाजार बनकर उभरा।

बड़े पैमाने की परियोजनाओं का देश की कुल स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता में 133 गीगावाट का योगदान है

बड़े पैमाने की परियोजनाओं का देश की कुल स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता में 133 गीगावाट का योगदान है। इसमें हाइब्रिड परियोजनाओं का सौर ऊर्जा घटक भी शामिल है। प्रमुख परियोजनाओं में राजस्थान का भड़ला सोलर पार्क, कर्नाटक का पावागड़ा सोलर पार्क और आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम तथा कुरनूल सोलर पार्क शामिल हैं। बिजली ग्रिड से जुड़े रूफटॉप सोलर सिस्टम का योगदान 34.97 गीगावाट है। शेष क्षमता ऑफ-ग्रिड सौर ऊर्जा प्रणालियों से आती है। हाइब्रिड परियोजनाओं में सौर ऊर्जा के साथ बैटरी स्टोरेज या अन्य ऊर्जा स्रोतों को जोड़ा जाता है, जबकि ऑफ-ग्रिड सिस्टम उन क्षेत्रों में बिजली उपलब्ध कराते हैं, जो बिजली ग्रिड से जुड़े नहीं हैं।

पीएम सूर्य घर

मुफ्त बिजली योजना के तहत नवंबर 2026 तक लगभग 65 लाख घरों में सोलर सिस्टम लगाए जा चुके थे। सरकार ने जुलाई 2026 तक 28,024 करोड़ रुपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता वितरित की थी, जबकि नवंबर 2026 तक 21 लाख से अधिक परिवारों ने शून्य बिजली बिल आने की जानकारी दी। अक्टूबर 2026 तक सरकार ने देशभर में 56 सोलर पार्कों को मंजूरी दी थी, जिनकी कुल स्वीकृत क्षमता 39,461 मेगावाट है। इन उपलब्धियों को दो से पांच नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो (बीआरईएसई) 2026 के दौरान प्रमुखता से दिखाया गया। इस आयोजन में 130 से अधिक देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें नीति निर्माता, निवेशक, उद्योग जगत के अधिकारी और शोधकर्ता शामिल थे।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
Nov 17, 2026, 9:26:00 PM
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
Nov 17, 2026, 7:45:00 PM
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
Nov 17, 2026, 7:30:00 PM
के रवि कुमार ने कहा-  राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
के रवि कुमार ने कहा- राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
Nov 17, 2026, 7:15:00 PM
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
Nov 17, 2026, 7:00:00 PM
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
Nov 17, 2026, 6:58:00 PM
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
Nov 17, 2026, 6:50:00 PM
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
Nov 17, 2026, 6:45:00 PM
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
Nov 17, 2026, 6:42:00 PM
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
Nov 17, 2026, 6:30:00 PM