रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कमर दर्द, पेट की चर्बी, थकान और तनाव जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में योग ही एक ऐसा उपाय है जो शरीर को फिर से स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है। योग में कई ऐसे आसन हैं।

रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कमर दर्द, पेट की चर्बी, थकान और तनाव जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में योग ही एक ऐसा उपाय है जो शरीर को फिर से स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है। योग में कई ऐसे आसन हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत और लचीला बनाते हैं, उन्हीं में से एक है, 'हलासन'। यह आसन देखने में थोड़ा मुश्किल लगता है, लेकिन रोजाना अभ्यास करने से यह पेट, कमर और रीढ़ की हड्डी के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

'अर्ध हलासन' एक बेहद फायदेमंद और शुरुआती स्तर का योगासन है - आयुष मंत्रालय

'हलासन', हठ योग का एक महत्वपूर्ण योगासन है, जिसमें शरीर की आकृति एक हल जैसी बन जाती है। 'हलासन' का नाम 'हल' यानी 'खेत जोतने वाले औजार' से लिया गया है, क्योंकि इस आसन में शरीर की आकृति हल जैसी बन जाती है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, 'अर्ध हलासन' (हाफ प्लाउ पोस्चर) एक बेहद फायदेमंद और शुरुआती स्तर का योगासन है, जिसका शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह आसन न सिर्फ पेट और कमर की चर्बी को कम करता है, बल्कि रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है, पाचन को सुधारता है और मन को शांत करता है।

'हलासन' करते समय जांघों की मांसपेशियों पर सीधा असर पड़ता है

'हलासन' करते समय जांघों की मांसपेशियों पर सीधा असर पड़ता है। पैरों को ऊपर उठाकर पीछे ले जाने से जांघों की चर्बी घटती है और मांसपेशियां टाइट और मजबूत होती हैं। इससे पैरों में ताकत आती है और चलने-फिरने में आसानी होती है। साथ ही, यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने में मदद करता है और पीठ दर्द, अकड़न और झुककर बैठने से होने वाली परेशानी को दूर करता है। लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करने वालों के लिए हलासन किसी दवा से कम नहीं है।

हलासन करने की सही विधि क्या है - एक्सपर्ट

एक्सपर्ट बताते हैं कि हलासन करने की सही विधि क्या है। इसके लिए पीठ के बल लेटें और दोनों पैरों को धीरे-धीरे सिर के ऊपर से जमीन की ओर ले जाएं। इस दौरान हाथों को शरीर के साथ रखें या पीठ को सहारा दें। इस मुद्रा में कुछ सेकंड तक रुकें और गहरी सांस लें। इस आसन का अभ्यास धीरे-धीरे और योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही करना चाहिए, खासकर शुरुआत में।

नियमित रूप से 'हलासन' करने से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है और कई बीमारियों से बचाव होता है

नियमित रूप से 'हलासन' करने से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है और कई बीमारियों से बचाव होता है। कमर के निचले हिस्से या गंभीर पीठ दर्द से पीड़ित लोगों को दोनों पैरों को एक साथ उठाकर यह आसन करने से बचना चाहिए। उच्च रक्तचाप के मरीजों को इसे किसी योग्य योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही करना चाहिए।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
Nov 17, 2026, 9:26:00 PM
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
Nov 17, 2026, 7:45:00 PM
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
Nov 17, 2026, 7:30:00 PM
के रवि कुमार ने कहा-  राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
के रवि कुमार ने कहा- राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
Nov 17, 2026, 7:15:00 PM
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
Nov 17, 2026, 7:00:00 PM
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
Nov 17, 2026, 6:58:00 PM
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
Nov 17, 2026, 6:50:00 PM
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
Nov 17, 2026, 6:45:00 PM
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
Nov 17, 2026, 6:42:00 PM
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
Nov 17, 2026, 6:30:00 PM