वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरा विद्यालय-मेरा स्वाभिमान’ अभियान में तेजी लाई जाएगी। इसको लेकर मंगलवार को अपर मुख्य सचिव सीके अनिल ने आभासी बैठक की। उन्होंने सभी जिलों के डीईओ को जरूरी निर्देश दिए।

वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग

पटना: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरा विद्यालय-मेरा स्वाभिमान’ अभियान में तेजी लाई जाएगी। इसको लेकर मंगलवार को अपर मुख्य सचिव सीके अनिल ने आभासी बैठक की। उन्होंने सभी जिलों के डीईओ को जरूरी निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सभी डीईओ अपने जिले के ऐसे पूर्ववर्ती विद्यार्थियों की सूची तैयार करें, जो आज देश-विदेश में अच्छे पदों पर कार्यरत हैं। शिक्षा विभाग की ओर से वैश्विक बिहारी समुदाय (बिहारी डायस्पोरा) को पत्र लिखा जाएगा। संपर्क कर उनसे अपने पुराने सरकारी विद्यालय के विकास में सहयोग करने की भावनात्मक अपील की जाएगी।उन्होंने कहा कि बिहार के हर जिले के लोग देश के दूसरे राज्यों और विदेशों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें कई लोग महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। वे अपने पुराने विद्यालय को गोद लेकर उसके विकास में योगदान दे सकते हैं। जिस विद्यालय से उन्होंने शिक्षा की पहली सीढ़ी चढ़ी, उसके विकास में सहयोग करना अपनी माटी का कर्ज चुकाने जैसा होगा।

मालूम हो, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी समीक्षा बैठकों में इस अभियान को लेकर अपना संकल्प दोहरा चुके हैं। उन्होंने सरकारी विद्यालयों के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों, खासकर एनआरआई से अपने पुराने विद्यालय से जुड़ने की अपील की है। इस अभियान के तहत पूर्ववर्ती विद्यार्थी अपने पढ़े हुए सरकारी विद्यालय को गोद ले सकते हैं। वे विद्यालय के शैक्षणिक और आधारभूत विकास में सहयोग कर सकते हैं। इसके अलावा समय निकालकर विद्यार्थियों को शैक्षणिक मार्गदर्शन दे सकते हैं।

Trending News

सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
Nov 17, 2026, 9:26:00 PM
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
Nov 17, 2026, 7:45:00 PM
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
Nov 17, 2026, 7:30:00 PM
के रवि कुमार ने कहा-  राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
के रवि कुमार ने कहा- राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
Nov 17, 2026, 7:15:00 PM
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
Nov 17, 2026, 7:00:00 PM
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
Nov 17, 2026, 6:58:00 PM
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
Nov 17, 2026, 6:50:00 PM
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
Nov 17, 2026, 6:45:00 PM
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
Nov 17, 2026, 6:42:00 PM
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
Nov 17, 2026, 6:30:00 PM