संजय झा का बडा दावा, बांकीपुर में एनडीए को मिलेगी बडी मार्जिन से जीत

संजय झा का बडा दावा, बांकीपुर में एनडीए को मिलेगी बडी मार्जिन से जीत

राजधानी के बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख की घोषणा होने के साथ ही राज्य में राजनीतिक तापमान में उछाल आ गया है। एनडीए के अहम घटक दल जनता दल यूनाइटेड का कहना है कि इस सीट पर एनडीए को बडी मार्जिन से जीत मिलेगी।

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोमवार को मीडिया से बातें करते हुए कहा कि बांकीपुर का चुनाव पूरे बिहार के लिए प्रतिष्ठा की बात है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के इस सीट पर लडने के सवाल पर उनका कहना था कि लोकतंत्र में चुनाव में किसी को भी कहीं से भी खड़ा होने का अधिकार है और मतदान के वक्त जनता मालिक होती है। जहां तक बांकीपुर की बात है, यह बिहार के लिए प्रतिष्ठा की बात है। बिहार के ही नेता को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। वो पहले व्यक्ति हैं, जिनकी दिल्ली में सरकार है। कांग्रेस में तो बन ही नहीं सकता है। वह परिवार में ही रहती है। बांकीपुर के विधायक को इतनी बडी प्रतिष्ठा मिली। चुनाव भी उसी बैकग्राउंड में हो रहा है।

उनका कहना था कि जब चुनाव हो रहा था तब कहा गया था कि डबल इंजन की सरकार जो कार्य कर रही है, उसे कोई मिस नहीं करना चाहता है। बांकीपुर में एनडीए बडे मार्जिन से जीत रहा है। हम लोग को फीडबैक मिल रहा है। संजय झा का कहना था कि नीतीश कुमार बिहार के एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं। नीतीश कुमार 2025 से मुख्यमंत्री बने। पिछले 20 साल से मुख्यमंत्री थे। ज्यादा समय हम लोगों एनडीए में ही रहे। थोड़े समय के लिए विपक्ष में रहे। नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने आशीर्वाद दिया है। यह सरकार भी नीतीश कुमार के आशीर्वाद से चल रही है। नीतीश कुमार को कोई प्रेशर में नहीं ला सकता है। वह खुद का डिसीजन है। पूरी सरकार नीतीश कुमार का सहभागिता और मार्गदर्शन के साथ चल रहा है। जेडीयू और बीजेपी मिलाकर सरकार चल रही है। जितने बीजेपी के मंत्री हैं, उतने जेडीयू के हैं। दो डिप्टी सीएम हैं। एनडीए के अन्य साथी, सब मिलकर सरकार चला रहे हैं। चुनाव के पहले हमने ज्वॉइंट मेनिफेस्टो निकाला था। इससे पहले ऐसा नहीं होता था। जितनी जवाब देही बीजेपी की सरकार चलाने की बिहार में है, उतनी ही जवाब देही जदयू की भी बिहार में सरकार चलाने की है। 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा सरकार का खजाना खाली कने के बयान पर संजय झा का कहना था कि उनको क्या समझ में आता है कि खजाना खाली है? कोई खजाना खाली नहीं है। खजाना खाली क्या होता है? बिहार में जो विकास की गति है और तेज गति से चलेगी। बिहार में पैसे की कोई किल्लत नहीं है। तेजस्वी यादव को अपना समय याद आता होगा, जब छह महीने तक वेतन नहीं मिलता था।

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM