पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में

मुहाने नदी में पानी आते ही चंडी नगर पंचायत के सतनाग गांव के पास बना डायवर्सन पानी के तेज बहाव में बह गया। इससे पांच गांव के सैकड़ों ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है।

पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में

मुहाने नदी में पानी आते ही चंडी नगर पंचायत के सतनाग गांव के पास बना डायवर्सन पानी के तेज बहाव में बह गया। इससे पांच गांव के सैकड़ों ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है। गांव से बाजार, स्कूल, अस्पताल और जरूरी कामों के लिए आने-जाने वाले सैकड़ों ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। 

मुहाने नदी में डायवर्सन बहने के बाद ग्रामीण कच्चे रास्ते का सहारा ले रहे हैं। बाजार पहुंचने के लिए उन्हें लगभग तीन किलोमीटर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, वहीं छोटे बच्चों को भी इसी रास्ते से स्कूल जाना पड़ रहा है। बुजुर्गों और मरीजों की परेशानी भी बढ़ गई है। दोपहिया और छोटे वाहनों का आवागमन प्रभावित है। हालांकि ग्रामीणों ने बिजली के खंभे के सहारे एक वैकल्पिक रास्ता बनाया जो बेहद खतरनाक भी है।

ग्रामीणों ने बताया कि स्थायी आवागमन की व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन से लेकर जिलाधिकारी तक सूचना दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में पानी बढ़ने के साथ समस्या और गंभीर हो सकती है। 

ग्रामीणों ने बताया कि पुराने पुल को तोड़कर एक नए पुल का निर्माण कराया जा रहा था लेकिन पैसे के अभाव में पुल का निर्माण कार्य आधे अधूरे में छोड़कर भाग गया।ठेकेदार और प्रशासन  की कार्यशैली से बेहद नाराज दिखे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल इस मुहाने नदी पर पुल का निर्माण करने कराने की मांग की है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM