राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद

सहरसा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा, सहरसा के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष अर्चना आनन्द के नेतृत्व में 5 सितंबर को श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद

सहरसा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा, सहरसा के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष अर्चना आनन्द के नेतृत्व में 5 सितंबर को श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार किया गया। 

कार्यक्रम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस, महान समाजवादी नेता और सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू के शहादत दिवस तथा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर श्रद्धांजलि एवं आभार व्यक्त किया गया। 

इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद जगदेव बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष, विचारों एवं सामाजिक न्याय के लिए दिए गए योगदान को याद किया। साथ ही शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी करने के लिए भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। 

वक्ताओं ने कहा कि शहीद रामफल मंडल जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं सामाजिक न्याय के योद्धाओं को सम्मान मिलना पूरे बिहार के लिए गौरव का विषय है। उनकी स्मृति में डाक टिकट जारी होना उनके त्याग और बलिदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 

राष्ट्रीय लोक मोर्चा परिवार की ओर से इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार एवं संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही शहीद रामफल मंडल को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की दिशा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  उपेन्द्र कुशवाहा के प्रयासों एवं पहल की सराहना की गई।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अर्चना आनन्द, चूड़ामणि झा, रौशन पाठक, शैलेश झा, कमालुद्दीन, सुबोध कुमार, सिंटू पोद्दार, नरेश यादव, अभिमन्यु सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय छात्र उपस्थित रहे।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
Sep 06, 2026, 3:38:00 PM
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
Sep 06, 2026, 3:17:00 PM
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
Sep 06, 2026, 2:50:00 PM
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
Sep 06, 2026, 2:28:00 PM
बिहार के भवानी-रिया का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन, CM सम्राट ने दी बड़ी मदद
बिहार के भवानी-रिया का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन, CM सम्राट ने दी बड़ी मदद
Sep 06, 2026, 2:04:00 PM
मांझागढ़ चाकूबाजी मामला: नहीं बच सकी घायल युवक की जान, सिवान में छिपा बैठा मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मांझागढ़ चाकूबाजी मामला: नहीं बच सकी घायल युवक की जान, सिवान में छिपा बैठा मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 1:44:00 PM