'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'

देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 20 का आगाज होने जा रहा है। शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर होगा।मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की धमाकेदार एंट्री हो गई है। साथ ही 18 कंटेस्‍टेंट्स की कंफर्म लिस्‍ट भी सामने आ गई

'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'

देश के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस 20'  का आगाज होने जा रहा है। शो को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर होगा। हर बार की तरह इस सीजन को भी सलमान खान ही होस्ट करते नजर आएंगे। शोर-शराबे, ड्रामे, लड़ाई-झगड़े और सलमान की तानों के दीवाने हैं, तो तैयार हो जाइए, बिग बॉस के नए सीजन के लिए।  'बिग बॉस 20' में भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की धमाकेदार एंट्री हो गई है। साथ ही 18 कंटेस्‍टेंट्स की कंफर्म लिस्‍ट भी सामने आ गई है। इनमें दो नाम ऐसे हैं, जिस पर आख‍िरी मुहर 'फैंस का फैसला' से लगेगी। हालांकि, सभी कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक पुष्टि ग्रैंड प्रीमियर के दौरान ही साफ होगी।

सलमान खान रविवार, 06 सितंबर 2026 की रात को 'बिग बॉस 20' के ग्रैंड प्रीमियर का आगाज करेंगे। यह शो रात 9 बजे से OTT प्‍लेटफॉर्म JioHotstar और रात 10:30 बजे से Colors TV पर देख सकते हैं। इसके साथ ही प्रीमियर एपिसोड के बाद जियो हॉटस्‍टार पर 24x7 LIVE भी शो को देखा जा सकेगा। सलमान खान अपनी सिग्नेचर स्टाइल में कंटेस्टेंट्स को वेलकम करेंगे, उनकी पहली नोक-झोंक देखेंगे और शायद कुछ मजेदार टिप्पणियां भी करेंगे.  नए चेहरे, नई जोड़ियां, नई दुश्मनियां-सब कुछ फ्रेश होगा।  

शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर होगा। इससे पहले मेकर्स एक-एक करके शो के कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील कर रहे हैं। मनोज तिवारी की बेटी और सिंगर रीति तिवारी 'बिग बॉस 20' में नजर आ सकती हैं। अब मेकर्स ने खुद उनके नाम पर मुहर लगा दी है और शो में उनकी एंट्री कंफर्म हो गई है। 

जियो हॉटस्टार ने 'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें मनोज तिवारी अपनी बेटी को बिग बॉस के घर तक छोड़ने पहुंचे हैं।  वो 'रिंकिया के पापा' गाना गाते हुए धमाकेदार एंट्री लेते हैं।  इसके बाद सलमान खान कहते हैं, 'मैंने इस बार तथास्तु बोला तो आपने सोचा इस शो में दो-दो बार आ सकते हैं।  इसके जवाब में मनोज कहते हैं, 'मैं अपनी बेटी को बिग बॉस के घर तक छोड़ने आया हूं।  

इसके बाद रीति तिवारी की एंट्री होती है।  स्टेज पर आते ही वो अपनी सिंगिंग से जलवा बिखेरती हैं।  इसके बाद सलमान खान मजाकिया अंदाज में उन्हें सलाह देते हैं कि शो के अंदर अंडे को लेकर कभी लड़ाई मत करना और बाप पर मत जाना।  इसका जवाब रीति तिवारी हंसते हुए देती हैं और कहती हैं, 'बाप पर तो जाना नहीं। बता दें कि रीति एक पॉपुलर सिंगर, सॉन्गराइटर और कंपोजर हैं. वो लगातार म्यूजिक बना रही हैं। 

बिग बॉस 20 'कंटेस्‍टेंट्स लिस्ट (Bigg Boss 20 Contestants List)

1. अर‍िश्‍फा खान (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 29.1M)

22 साल की अरिश्फा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाली हैं। वह एक्‍ट्रेस, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। 

2. कनिका मान (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 7.3M)

टीवी की दुनिया में बेहद मशहूर एक्ट्रेस कनिका मान बीते 10 साल से छोटे पर्दे पर OTT पर काम कर रही हैं।  वह 2022 में 'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आईं। उन्हें आखिरी बार इस साल 'नागिन 7' में देखा गया था।

3. ScoutOp उर्फ तन्मय सिंह (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 4.4M)

तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp एक जाने-माने ई-स्पोर्ट्स प्लेयर और कंटेंट क्रिएटर हैं। तन्‍मय पॉपुलर वीडियो गेम PUBG Mobile और BGMI (Battlegrounds Mobile India) खेलने के लिए मशहूर हैं। 

4. आम्रपाली दुबे (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 6.0M)

आम्रपाली भोजपुरी की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्हें हाल ही रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में देखा गया। ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में उनकी हौसला अफजाई के लिए दिनेश लाल यादव निरहुआ भी पहुंचे हैं।

5. माही विज (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 2.2M)

माही विज टीवी की बेहद पॉपुलर एक्‍ट्रेस और मॉडल हैं। उन्‍हें टीवी सीरियल 'लागी तुझसे लगन' में नकुशा के किरदार के लिए जाना जाता है।

6. मैरी कॉम (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 2.0M)

मशहूर बॉक्सर और राजनेता मंगते चुंगनेइजांग उर्फ मैरी कॉम एक ओलंपिक बॉक्सर और राज्यसभा की पूर्व सदस्य हैं। वह छह बार वर्ल्ड एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतने वाली एकमात्र महिला हैं।

7. गुल्लू उर्फ कुशल तंवर (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 1.4M)

'रोडीज', 'स्प्लिट्सविला' और 'मां है ना' के विनर कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के पास बैक-टू-बैक रियलिटी शोज जीतने का अनुभव है।

8. ईशा रिखी (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 1.1M)

पंजाबी एक्ट्रेस और रैपर बादशाह की पूर्व पत्‍नी ईशा रिखी की 'बिग बॉस 20' में एंट्री भी कंफर्म है। कुछ दिन पहले ही ईशा ने बादशाह से अपने तलाक का ऐलान किया।

9. उदिति सिंह (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 1.0M)

एक्ट्रेस और मॉडल उदिति सिंह बीते दिनों एक्‍टर करण वाही से ब्रेकअप के कारण खूब चर्चा में रहीं।

10. लव गिल (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 607k)

पंजाबी एक्ट्रेस लवप्रीत कौर गिल उर्फ लव गिल पंजाब की एक जानी-मानी मॉडल, सोशल मीडिया इंन्‍फ्लुएंसर और एक्‍ट्रेंस हैं।

11. अमन गांधी (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 426k)

अमन गांधी एक लोकप्रिय भारतीय टेलीविजन अभिनेता और मॉडल हैं। अमन को 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल से पॉपुलैरिटी मिली है। 

12. रिया अहीर (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 328k)

एक्ट्रेस और मॉडल रिया अहीर 27 साल की मॉडल, एक्‍ट्रेस और एंटरप्रेन्‍योर हैं। रिया इसी साल जुलाई 2026 में तब अचानक चर्चा में आईं, जब मुंबई के शिवाजी पार्क में NEET पेपर लीक के ख‍िलाफ छात्र प्रदर्शन के दौरान वह एक पुलिस वैन के सामने अकेले निडरता से खड़ी नजर आईं।

13. आसिफ खान (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 230k)

एक्टर आसिफ खान 'पाताल लोक', 'पंचायत', 'जामताड़ा' जैसे वेब शोज में अपने किरदारों के लिए जाने जाते हैं।

14. काज़ी तौकीर (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 168k)

सिंगिंग रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' के विनर, सिंगर और कंटेंट क्रिएटर काज़ी तौकीर 41 साल के हैं। उन्‍हें 'फेम गुरुकुल' जीतने के बाद राष्ट्रपति ने 'कश्‍मीर का नायक' घोषित किया था।

15. फैसल खान (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 157k)

मोहम्मद फैसल हुसैन खान उर्फ फैसल खान एक्‍टर और डायरेक्‍टर हैं। बॉलीवुड सुपरस्‍टार आमिर खान के भाई हैं। आमिर और फैसल के पिता ताहिर हुसैन एक फिल्म निर्माता थे और चाचा नासिर हुसैन एक जाने-माने निर्देशक-निर्माता थे। 

16. Yung DSA (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 97.7k)

Yung DSA पुणे के रहने वाले एक हिप-हॉप आर्टिस्ट हैं। उनका असली नाम हर्ष विजय मचारे है। वह अपने गानों में देसी हिप-हॉप के साथ मराठी संस्कृति, लोक संगीत और स्थानीय स्ट्रीट स्टाइल (स्ट्रीट स्लैंग) के अनूठे मिश्रण के लिए जाने जाते हैं।

17. रोहेद खान (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 27.3k)

Rohed Khan एक ऑस्ट्रियाई एक्टर और मॉडल हैं। वह अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्‍म 'बड़े मियां छोटे मियां' के अलावा 'सरजमीन', 'तेजस' जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं।

18. रीति तिवारी (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 15.9k)

रीति तिवारी मनोज तिवारी की बेटी हैं। ऐसे में भोजपुरी फैंस रीति तिवारी के लिए वोट कर सकते हैं। रीति भी एक सिंगर, सॉन्गराइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर हैं।

बिग बॉस 20 'कंटेस्‍टेंट्स लिस्ट (Bigg Boss 20 Contestants List)

1.अर‍िश्‍फा खान (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 29.1M)

2.कनिका मान (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 7.3M)

3. ScoutOp उर्फ तन्मय सिंह (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 4.4M)

4. आम्रपाली दुबे (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 6.0M)

5. माही विज (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 2.2M)

6. मैरी कॉम (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 2.0M)

7. गुल्लू उर्फ कुशल तंवर (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 1.4M)

8. ईशा रिखी (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 1.1M)

9. उदिति सिंह (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 1.0M)

10. लव गिल (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 607k)

11. अमन गांधी (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 426k)

12. रिया अहीर (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 328k)

13. आसिफ खान (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 230k)

14. काज़ी तौकीर (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 168k)

15. फैसल खान (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 157k)

16. Yung DSA (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 97.7k)

17. रोहेद खान (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 27.3k)

18. रीति तिवारी (इंस्‍टाग्राम फॉलोअर्स - 15.9k)

Trending News

राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
Sep 06, 2026, 3:38:00 PM
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
Sep 06, 2026, 3:17:00 PM
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
Sep 06, 2026, 2:50:00 PM
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
Sep 06, 2026, 2:28:00 PM
बिहार के भवानी-रिया का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन, CM सम्राट ने दी बड़ी मदद
बिहार के भवानी-रिया का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन, CM सम्राट ने दी बड़ी मदद
Sep 06, 2026, 2:04:00 PM
मांझागढ़ चाकूबाजी मामला: नहीं बच सकी घायल युवक की जान, सिवान में छिपा बैठा मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मांझागढ़ चाकूबाजी मामला: नहीं बच सकी घायल युवक की जान, सिवान में छिपा बैठा मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 1:44:00 PM
नदी किनारे कचरे का अंबार, लोगों की बढ़ी परेशानी, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
नदी किनारे कचरे का अंबार, लोगों की बढ़ी परेशानी, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
Sep 06, 2026, 1:18:00 PM
 26 शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड, डीएम ने लिया मौखिक टेस्ट
26 शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड, डीएम ने लिया मौखिक टेस्ट
Sep 06, 2026, 1:05:00 PM