बिहार के भवानी-रिया का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन, CM सम्राट ने दी बड़ी मदद
बिहार के दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों भवानी सिंह और रिया सिंह को बड़ी सफलता मिली है। शानदार प्रदर्शन के दम पर दोनों खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन हुआ है। दोनों दक्षिण कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बिहार के दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों भवानी सिंह और रिया सिंह को बड़ी सफलता मिली है। शानदार प्रदर्शन के दम पर दोनों खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन हुआ है। दोनों दक्षिण कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। गोपालगंज की भवानी सिंह और रिया सिंह का दक्षिण कोरिया में आयोजित World Taekwondo Poomsae Championship 2026 में चयन हुआ है। सीएम सम्राट चौधरी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है और मदद का ऐलान भी किया है। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए दोनों खिलाड़ियों को देश का नाम रोशन करने को कहा है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है-गोपालगंज की प्रतिभाशाली खिलाड़ी भवानी सिंह एवं सुश्री रिया सिंह का दक्षिण कोरिया में आयोजित World Taekwondo Poomsae Championship 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन हुआ है। यह बिहार और देश के लिए गर्व का विषय है।
दोनों खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए व्यक्तिगत रूप से आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने यात्रा एवं अन्य आवश्यक खर्चों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया था। उनके आग्रह को स्वीकृति प्रदान करते हुए दोनों खिलाड़ियों को ₹2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। भवानी सिंह एवं रिया सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं। देश और बिहार का नाम रोशन करें, यही मंगलकामना है।
विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन होने के बाद दोनों खिलाड़ियों के सामने दक्षिण कोरिया जाने और प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए यात्रा सहित अन्य आवश्यक खर्च जुटाने की चुनौती थी। दोनों खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। अब मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की आर्थिक परेशानी को देखते हुए उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए भवानी सिंह और रिया सिंह को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
बता दें कि रतनसराय निवासी भवानी सिंह ताइक्वांडो फ्रीस्टाइल पूमसे के खिलाड़ी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की चार प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं। खेल के साथ भवानी ताइक्वांडो प्रशिक्षण और संगठनात्मक गतिविधियों से भी जुड़े हैं। वर्ष 2025 में उन्हें गोपालगंज ताइक्वांडो संघ का संयुक्त सचिव और रेफरी चेयरमैन बनाया गया था। वहीं रामपुर सदौवां की रिया सिंह ने ताइक्वांडो में कई पदक हासिल किए हैं और बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें बिहार राज्य खेल सम्मान भी मिल चुका है। रिया के पिता स्व. उपेंद्र सिंह के निधन के बाद भी उनकी मां कुमारी प्रियंका और बहन ने उनका हौसला बनाए रखा। परिवार के सहयोग और अपनी मेहनत के दम पर रिया ने खेल का सफर जारी रखा और अब विश्व चैंपियनशिप तक पहुंची हैं।










