रंजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर चिराग पासवान ने दी बधाई

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए रंजन सिंह उर्फ रंजन सिंह को बिहार प्रदेश का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रंजन सिंह को बधाई दी है।

रंजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर चिराग पासवान ने दी बधाई

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए रंजन सिंह उर्फ रंजन सिंह को बिहार प्रदेश का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धीरेंद्र कुमार मुन्ना की ओर से जारी पत्र में इसकी जानकारी दी गई है। मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रंजन सिंह को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी।  

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि रंजन सिंह को बिहार प्रदेश में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता के रूप में मनोनीत किया जाता है। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व और सक्रिय प्रयासों से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और मजबूत होगी तथा पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।

रंजन सिंह मूल रूप से शिवहर जिले के रहने वाले हैं। पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक्स पर लिखा है-राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय चिराग पासवान जी के निर्देशानुसार श्री नित्य रंजन सिंह जी को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार प्रदेश का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी के लिए आपको हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

बता दें कि बीते दिनों ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन के साथ-साथ बिहार समेत कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ सांसदों, विधायकों और युवा चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सुरेंद्र विवेक को सौंपी है। वहीं पार्टी ने 12 नेताओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है। धीरेंद्र सिंह मुन्ना को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है। 

Trending News

Reliance Jio का धमाका, पेश किया मेगा एनिवर्सरी ऑफर
Reliance Jio का धमाका, पेश किया मेगा एनिवर्सरी ऑफर
Sep 07, 2026, 1:33:00 PM
डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा
डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा
Sep 07, 2026, 1:22:00 PM
रंजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर चिराग पासवान ने दी बधाई
रंजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर चिराग पासवान ने दी बधाई
Sep 07, 2026, 1:06:00 PM
 नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, मानसिक रूप से थी अस्वस्थ
नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, मानसिक रूप से थी अस्वस्थ
Sep 07, 2026, 12:48:00 PM
पंचायती के दौरान फायरिंग, दुकान पर बैठी महिला के हाथ में लगी गोली
पंचायती के दौरान फायरिंग, दुकान पर बैठी महिला के हाथ में लगी गोली
Sep 07, 2026, 12:35:00 PM
'कुर्सी' को लेकर मचा बवाल? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विधायक रजनीश कुमार की तस्वीर वायरल...
'कुर्सी' को लेकर मचा बवाल? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विधायक रजनीश कुमार की तस्वीर वायरल...
Sep 07, 2026, 12:16:00 PM
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, बीजेपी कार्यशाला में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, बीजेपी कार्यशाला में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे
Sep 07, 2026, 12:00:00 PM
दो पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट, कई लोग जख्मी, गांव में तनाव
दो पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट, कई लोग जख्मी, गांव में तनाव
Sep 07, 2026, 11:43:00 AM
 बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मिली नई ताकत, संयुक्त राष्ट्र की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत
बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मिली नई ताकत, संयुक्त राष्ट्र की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत
Sep 07, 2026, 11:26:00 AM
मंत्री के निधन पर शोक, कांग्रेस प्रभारी का रांची कार्यक्रम स्थगित, जामताड़ा में जेएमएम का धरना भी टला
मंत्री के निधन पर शोक, कांग्रेस प्रभारी का रांची कार्यक्रम स्थगित, जामताड़ा में जेएमएम का धरना भी टला
Sep 07, 2026, 11:08:00 AM