डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा

रोहतास जिले में बीती रात दोहरे हत्याकांड के चंद घंटे बाद ही एक बार फिर अपराधियों ने एक नाबालिग युवक को गोली मार दी। हालांकि इस घटना में नाबालिग युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा

सासाराम। रोहतास जिले में बीती रात दोहरे हत्याकांड के चंद घंटे बाद ही एक बार फिर अपराधियों ने एक नाबालिग युवक को गोली मार दी। हालांकि इस घटना में नाबालिग युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले की बताई जाती है, जहां घायल युवक की पहचान तकिया निवासी मोची पासवान के लगभग 16 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है।

तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, दूसरा घायल 

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सोमवार की अहले सुबह साहिल गली में तेज बाइक चलाते हुए कहीं जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। गली में तेज बाइक चलाने को लेकर दोनों ओर से बहस शुरू हुई और इसी बीच एक युवक ने साहिल पर गोली चला दी। गोली साहिल के जांघ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान एक युवक का सिर भी फट गया, जिसकी पहचान तकिया निवासी रितेश पांडे के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है।

प्राथमिक उपचार के बाद रेफर 

वहीं गोली लगने से घायल साहिल कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। इधर घायल सत्यम कुमार को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

छह गिरफ्तार, हथियार बरामद 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सासाराम नगर थाने की पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी मिस्टर राज के अनुसार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त छह लोगों को गिरफ्तार किया है तथा उनकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

इधर बाढ़ उधर सुखाड़, 12 करोड़ का बियर बना 25 गांव के लिए मुसीबत
इधर बाढ़ उधर सुखाड़, 12 करोड़ का बियर बना 25 गांव के लिए मुसीबत
Sep 07, 2026, 2:02:00 PM
Reliance Jio का धमाका, पेश किया मेगा एनिवर्सरी ऑफर
Reliance Jio का धमाका, पेश किया मेगा एनिवर्सरी ऑफर
Sep 07, 2026, 1:33:00 PM
डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा
डबल मर्डर के बाद तेज बाइक चलाने पर मारी गोली, नाबालिग युवक की हालत गंभीर, दूसरे का सिर फटा
Sep 07, 2026, 1:22:00 PM
रंजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर चिराग पासवान ने दी बधाई
रंजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर चिराग पासवान ने दी बधाई
Sep 07, 2026, 1:06:00 PM
 नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, मानसिक रूप से थी अस्वस्थ
नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, मानसिक रूप से थी अस्वस्थ
Sep 07, 2026, 12:48:00 PM
पंचायती के दौरान फायरिंग, दुकान पर बैठी महिला के हाथ में लगी गोली
पंचायती के दौरान फायरिंग, दुकान पर बैठी महिला के हाथ में लगी गोली
Sep 07, 2026, 12:35:00 PM
'कुर्सी' को लेकर मचा बवाल? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विधायक रजनीश कुमार की तस्वीर वायरल...
'कुर्सी' को लेकर मचा बवाल? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विधायक रजनीश कुमार की तस्वीर वायरल...
Sep 07, 2026, 12:16:00 PM
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, बीजेपी कार्यशाला में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, बीजेपी कार्यशाला में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे
Sep 07, 2026, 12:00:00 PM
दो पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट, कई लोग जख्मी, गांव में तनाव
दो पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट, कई लोग जख्मी, गांव में तनाव
Sep 07, 2026, 11:43:00 AM
 बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मिली नई ताकत, संयुक्त राष्ट्र की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत
बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मिली नई ताकत, संयुक्त राष्ट्र की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत
Sep 07, 2026, 11:26:00 AM