'कुर्सी' को लेकर मचा बवाल? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विधायक रजनीश कुमार की तस्वीर वायरल...
Sep 07, 2026, 12:16:00 PM

बड़ी ख़बर बगहा से आ रही है, जहां रामनगर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मुडेरा गांव में हुई झड़प के दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए हैं। मारपीट का वीडियो सोशल साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इधर सभी घायलों को रामनगर CHC में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें GMCH बेतिया रेफर कर दिया गया। CHC रामनगर के चिकित्सा पदाधिकारी एम. काजीम ने इसकी जानकारी दी है। वहीं, लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिसिया कार्रवाई का इंतजार है। बता दें की घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुईं है। लिहाजा पुलिस इस मामले पऱ नज़र बनाये हुए है।
बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट









