मंत्री के निधन पर शोक, कांग्रेस प्रभारी का रांची कार्यक्रम स्थगित, जामताड़ा में जेएमएम का धरना भी टला
जामताड़ा। झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उनके निधन के कारण कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी के. राजू का 07 सितम्बर 2026 को रांची में प्रस्तावित कार्यक्रम अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम की नई तिथि एवं समय की सूचना अलग से दी जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पंकज झा ने बताया कि राज्य के कद्दावर मंत्री के आकस्मिक निधन से पार्टी में गहरा शोक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
इधर, जामताड़ा जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा प्रखंड स्तर पर एमएमडीआर विधेयक के विरोध में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। पार्टी नेताओं ने बताया कि मंत्री सुदिव्य सोनू पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है, इसलिए फिलहाल सभी राजनीतिक कार्यक्रम रोक दिए गए हैं।
जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट