बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मिली नई ताकत, संयुक्त राष्ट्र की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत

बाल विवाह के उन्मूलन की दिशा में भारत से उठी आवाज को अब वैश्विक मान्यता मिल गई है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को बाल प्रारंभिक एवं जबरन विवाह उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किए जाने का चेतना विकास ने स्वागत किया है।

 बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मिली नई ताकत, संयुक्त राष्ट्र की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत

जामताड़ा। बाल विवाह के उन्मूलन की दिशा में भारत से उठी आवाज को अब वैश्विक मान्यता मिल गई है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को  बाल प्रारंभिक एवं जबरन विवाह उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस  घोषित किए जाने का जामताड़ा में बाल संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था चेतना विकास ने हर्ष के साथ स्वागत किया है। संस्था ने इसे भारत के नागरिक समाज के अथक प्रयासों की बड़ी जीत बताया है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर स्थानीय विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में चेतना विकास की निर्देशिका रानी कुमारी ने कहा कि  संयुक्त राष्ट्र की यह घोषणा हम सबके लिए गर्व का क्षण है। यह विशेष रूप से जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एलायंस के वर्षों के संघर्ष को वैश्विक पहचान है, जिसका चेतना विकास भी एक सहयोगी संगठन है।

उन्होंने कहा कि भारत से शुरू हुआ बाल विवाह के खिलाफ आंदोलन अब एक वैश्विक संकल्प बन गया है। 27 नवंबर की तारीख का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि इसी दिन वर्ष 2024 में भारत सरकार ने नागरिक समाज के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत  अभियान का शुभारंभ किया था।

रानी कुमारी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की यह घोषणा केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से मिटाने के लिए सिर्फ कानून का सख्ती से पालन ही काफी नहीं है, इसके लिए समुदाय, विद्यालय, पंचायत, शिक्षक, अभिभावक और बच्चों की सामूहिक और सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।

गौरतलब है कि चेतना विकास द्वारा जामताड़ा जिले के सुदूर गांवों और स्कूलों में बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम और ऑनलाइन बाल यौन शोषण के विरुद्ध निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। संगठन द्वारा जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, ड्रॉपआउट बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ने तथा शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों को बाल संरक्षण मुहिम से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता शांति गोपाल महतो, प्रति गोस्वामी, समन्वयक पंकज कुमार, राजकिशोर यादव, चाइल्ड लाइन समन्वयक मनीषा गोप, विजेंद्र यादव, वार्डन कंचन कुमारी, सहयोगी शिक्षिकाएं प्रियंका यादव, मंजू रानी, पिंकी झा, रेशमी कुमारी, दिवाली शर्मा, प्रति सिंह, कविता कुमारी, रिया पाल, मंजुला मुर्मू, स्तभामा कुमारी, माहेजेरेन शामिन, काजोल मरांडी सहित विद्यालय की सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थीं।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

'कुर्सी' को लेकर मचा बवाल? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विधायक रजनीश कुमार की तस्वीर वायरल...
'कुर्सी' को लेकर मचा बवाल? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विधायक रजनीश कुमार की तस्वीर वायरल...
Sep 07, 2026, 12:16:00 PM
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, बीजेपी कार्यशाला में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, बीजेपी कार्यशाला में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे
Sep 07, 2026, 12:00:00 PM
दो पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट, कई लोग जख्मी, गांव में तनाव
दो पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट, कई लोग जख्मी, गांव में तनाव
Sep 07, 2026, 11:43:00 AM
 बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मिली नई ताकत, संयुक्त राष्ट्र की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत
बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मिली नई ताकत, संयुक्त राष्ट्र की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत
Sep 07, 2026, 11:26:00 AM
मंत्री के निधन पर शोक, कांग्रेस प्रभारी का रांची कार्यक्रम स्थगित, जामताड़ा में जेएमएम का धरना भी टला
मंत्री के निधन पर शोक, कांग्रेस प्रभारी का रांची कार्यक्रम स्थगित, जामताड़ा में जेएमएम का धरना भी टला
Sep 07, 2026, 11:08:00 AM
 बिहार डस्टबिन घोटाला: 305 करोड़ में 275 करोड़ की लूट, सुधाकर सिंह ने मंगल पांडेय को बताया दोषी
बिहार डस्टबिन घोटाला: 305 करोड़ में 275 करोड़ की लूट, सुधाकर सिंह ने मंगल पांडेय को बताया दोषी
Sep 07, 2026, 10:56:00 AM
VIRACON-2026: देश भर के जाने-माने रूमेटोलॉजिस्ट फिजिशियन और गाइनेकोलॉजिस्ट ने लिया भाग
VIRACON-2026: देश भर के जाने-माने रूमेटोलॉजिस्ट फिजिशियन और गाइनेकोलॉजिस्ट ने लिया भाग
Sep 07, 2026, 10:41:00 AM
छत पर सो रहे पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति की मौत के बाद की थी दूसरी शादी
छत पर सो रहे पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति की मौत के बाद की थी दूसरी शादी
Sep 07, 2026, 10:19:00 AM
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM