बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...

बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। एक साथ 37 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया। गृह विभाग ने तबादले को लेकर अधिसूचना जारी कर दी

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...

बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। एक साथ 37 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया। गृह विभाग ने तबादले को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी आदेश के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के कुल 37 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई डीएसपी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस बड़े फेरबदल के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज है।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्य भर के कई महत्वपूर्ण अनुमंडलों में तैनात SDPO स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें मुख्य रूप से सदर आरा, सदर बेगूसराय, दाउदनगर (औरंगाबाद), सदर सिवान, मधेपुरा, त्रिवेणीगंज (सुपौल), महुआ (वैशाली), वजीरगंज (गया), सिमरी बख्तियारपुर, सदर सहरसा, बोधगया, उदाकिशुनगंज, सदर (बिहार शरीफ), धमदाहा (पूर्णिया), खड़गपुर (मुंगेर), फुलवारी शरीफ, सदर बेतिया, नगर भागलपुर, नगर मुजफ्फरपुर, सदर छपरा, सदर गोपालगंज, बीरपुर (सुपौल), अरेराज (मोतिहारी) और मसौढ़ी (पटना) शामिल हैं।

इन अधिकारियों को जिलों के अलावा आर्थिक अपराध इकाई (EOU), विशेष सुरक्षा दल (STF), साइबर अपराध और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में तैनात किया गया है। ट्रांसफर होने वाले ब‍िहार पुल‍िस के अफसरों में राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन (अब दिवगंत) को गिरफ्तार करने वालीं डीएसपी गौरी कुमारी भी शाम‍िल हैं। गौरी कुमारी, जो अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी- II, सदर, सिवान के पद पर तैनात थीं, उन्हें पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना में पदस्थापित किया गया है। विनीता सिन्हा को एसडीपीओ नगर मुजफ्फरपुर से डीएसपी स्वाभिमान विशेष पुलिस बल, बगहा बनाया गया है।

अधिसूचना के अनुसार एसडीपीओ सदर आरा रहे राकुमार साह को निगरानी ब्यूरो में एसपी बनाया गया है। सदर बेगूसराय एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय को ईओयू में एएसपी बनाया गया है। अशोक कुमार दास को दाउदनगर से एएसपी निगरानी ब्यूरो, सदर सिवान एसडीपीओ अजय कुमार सिंह को एएसपी विशेष शाखा, संजय कुमार झा को एएसपी सिवान से एएसपी विशेष शाखा भेजा गया है।

सदर समस्तीपुर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय को एएसपी सैन्य पुलिस 1 पटना, एसडीपीओ सदर मधेपुरा प्रवेंद्र भारती को एएसपी ईओयू, त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार को एएसपी विशेष सशस्त्र सैन्य पुलिस 7 कटिहार, एसडीपीओ महुआ संजीव कुमार एएसपी विशेष सशस्त्र सैन्य पुलिस 15 भीमनगर सुपौल भेजा गया है।

तबादले में साइबर क्राइम से जुड़ी जिम्मेदारियां भी कई अधिकारियों को दी गई हैं। मुकेश कुमार ठाकुर को SDPO सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा से पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), मुंगेर बनाया गया है। अविनाश कुमार को SDPO उदाकिशुनगंज, मधेपुरा से पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), किशनगंज भेजा गया है। दीपक कुमार को SDPO-1, फुलवारी शरीफ, पटना से पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), सारण और रजनीश कांत प्रियदर्शी को SDPO-1, सदर, बेतिया से पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), लखीसराय बनाया गया है।

सुनील कुमार पाण्डेय को SDPO वजीरगंज, गया से पुलिस उपाधीक्षक, विशेष सुरक्षा दल, पटना बनाया गया है. संजय कुमार जायसवाल को SDPO-1, सदर, बिहारशरीफ से पुलिस उपाधीक्षक, STF, पटना भेजा गया है।

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM