पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

राजधानी पटना से सटे बिहटा पुलिस ने डकैती कांड का सफल उद्भेदन करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

राजधानी पटना से सटे बिहटा पुलिस ने डकैती कांड का सफल उद्भेदन करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के डुमरिया आनंदपुर निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बिहटा थाना क्षेत्र के डुमरिया आनंदपुर स्थित वास्तु विहार में कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी और घटना के उद्भेदन के लिए जांच शुरू की।जांच के क्रम में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करते हुए नीरज कुमार को गिरफ्तार किया और पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। 

पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है और डकैती की घटना में उसकी भूमिका तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए दानापुर एसडीपीओ-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि डकैती कांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया गया है। 

मामले में एक युवक को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई कर रही है।पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही डकैती की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

बिहटा से मयंक सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
Sep 06, 2026, 3:38:00 PM
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
Sep 06, 2026, 3:17:00 PM
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
Sep 06, 2026, 2:50:00 PM