रोहिणी ने तेजस्वी की समीक्षा बैठक को बताया दिखावा, बोले- आसपास के गिद्धों को ठिकाने लगाने का साहस दिखाओ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद पिछले दो महीने से राजनीतिक परिदृश्य से गायब चल रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब एक्टिव नजर आ रहे हैं.

Tejashwi yadav

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद पिछले दो महीने से राजनीतिक परिदृश्य से गायब चल रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब एक्टिव नजर आ रहे हैं. आज उन्होंने आरजेडी सांसदों के साथ समीक्षा बैठक की. हालांकि बहनरोहिणी आचार्यने इसे 'दिखावा' करार दिया है. उन्होंने भाई को कड़े फैसले लेने की नसीहत दी है.

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर आरजेडी की समीक्षा बैठक पर तंज कसा है. उन्होंने तेजस्वी यादव को नसीदत देते हुए लिखा कि समीक्षा बैठक का दिखावा करने से बेहतर है कि आप आत्ममंथन करें और जिम्मेदारी लें. उन्होंने राज्यसभा सांसद संजय यादव जैसे नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि आसपास जो गिद्ध लोग कब्जा जमाकर बैठे हैं, उनके खिलाफ एक्शन लेने की हिम्मत दिखाएं.

समीक्षा का दिखावा करने से ज्यादा जरूरी खुद आत्म-मंथन करने और जिम्मेदारी लेने की है. अपने इर्द-गिर्द कब्जा जमाए बैठे चिन्हित गिद्धों को ठिकाने लगाने का साहस दिखाने के बाद ही किसी भी प्रकार की समीक्षा की सार्थकता साबित होगी. बाकी तो ये जो पब्लिक है न, वो सब जानती-समझती ही है

विधानसभा चुनाव के पहले से ही रोहिणी आचार्य नाराज चल रही हैं. हालांकि उन्होंने पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था लेकिन हार के बाद से लगातार मुखर हैं. 15 नवंबर को उन्होंने एक्स हैंडल पर राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया था. उन्होंने अपने साथ हो रही ज्यादती के लिए तेजस्वी के सहयोगी संजय यादव और रमीज को दोषी ठहराया था. उसके बाद से वह लगातार दोनों के खिलाफ पोस्ट करती हैं. बिना नाम लिए तेजस्वी भी निशाने पर होते हैं.

Trending News

बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Sep 21, 2026, 8:19:00 PM
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
Sep 21, 2026, 8:14:00 PM
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
Sep 21, 2026, 8:05:00 PM
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
Sep 21, 2026, 7:58:00 PM
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
Sep 21, 2026, 7:46:00 PM
एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत, बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत, बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
Sep 21, 2026, 7:16:00 PM
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
Sep 21, 2026, 6:51:00 PM
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Sep 21, 2026, 6:33:00 PM
अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
Sep 21, 2026, 6:31:00 PM
Breaking : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ने दिया इस्तीफा!
Breaking : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ने दिया इस्तीफा!
Sep 21, 2026, 6:19:00 PM