राजद विधायक अनीता ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, पीएचसी में हड़कंप, कर्मियों को लगाई फटकार

नवादा जिले के वारसलीगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राजद विधायक अनीता देवी ने अचानक औचक निरीक्षण कर दिया।

अनीता देवी का निरीक्षण

नवादा जिले के वारसलीगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राजद विधायक अनीता देवी ने अचानक औचक निरीक्षण कर दिया। बाहुबली अशोक महतो की पत्नी और वारसलीगंज से विधायक अनीता देवी के अचानक पहुंचने से अस्पताल कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

निरीक्षण के दौरान विधायक अनीता देवी ने स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत को करीब से देखा और कई गंभीर खामियां उजागर हुईं। विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि यह उनका पहला निरीक्षण है, लेकिन वह चाहती हैं कि यह आखिरी साबित हो—अर्थात अगली बार निरीक्षण की जरूरत ही न पड़े, क्योंकि तब तक सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनता को इलाज के नाम पर किसी भी तरह की परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार जनता के लिए सुविधाएं देती है, लेकिन अगर जमीनी स्तर पर लापरवाही होगी तो उस पर सख्त कार्रवाई तय है। विधायक के सख्त तेवरों की अब इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने पीएचसी प्रभारी से कई सवाल पूछे, जिनका वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जब विधायक ने वैक्सीन स्टोरेज में रखे फ्रिज के तापमान के बारे में पूछा, तो प्रभारी असहज नजर आए और सही जानकारी नहीं दे पाए। इस पर विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ है।

विधायक ने अस्पताल कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार जब वह यहां आएंगी, तो सभी कमियां दूर होनी चाहिए। उन्होंने कर्मियों के व्यवहार और शब्दों के चयन पर भी आपत्ति जताई और कहा कि मरीजों से सम्मानजनक तरीके से बात की जानी चाहिए।

अनीता देवी का यह औचक निरीक्षण जनता के हित में किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं सही मायनों में जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं या नहीं।

Trending News

पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM